'साउथ मिशन': भाजपा में शामिल हुईं दक्षिण भारत की ये ग्लैमरस अभिनेत्री, नड्डा ने किया बड़ा दावा
चेन्नई। इन दिनों भाजपा की तमिलनाडु में हलचल काफी बढ़ गई है, फिलहाल अपने मिशन साउथ पर वो पूरी तरह से जोर दे रही है, इसी क्रम में रविवार को बीजेपी के वर्किंग प्रेजिडेंट जेपी नड्डा तमिलनाडु पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ एक मीटिंग की और इस दौरान तमिल फिल्मों की ग्लैमरस अभिनेत्री नमिता और अभिनेता राधा रवि ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की, मालूम हो कि इससे पहले राधा रवि डीएमके पार्टी में थे लेकिन ऐक्ट्रेस नयनतारा के बारे में आपत्तिजनक बयान देने के बाद उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था लेकिन इसके बाद जून में उन्होंने एआईएडीएमके का दामन भी थामा था लेकिन आज उन्होंने भगवा रंग ओढ़ लिया है।
साउथ की हॉट ऐक्ट्रेस नमिता हुईं बीजेपी में शामिल
तो वहीं दक्षिण भारत की खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल होने वाली नमिता की फैंस फॉलोईंग बहुत ज्यादा हैं, वो फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया की भी चर्चित हस्तियों में से एक हैं।
कोयंबटूर में नमिता के नाम का है मंदिर
तो वहीं नमिता ने साल 2001 में मिस सूरत का खिताब अपने नाम किया था, वैसे नमिता की पॉप्युलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके फैन्स ने कोयंबटूर में उनका एक मंदिर तक बनवा दिया है।

तमिलनाडु का भाग्य बदलने का फैसला कर लिया: नड्डा
फिलहाल नमिता तमिलनाडु में भाजपा के लिए कितनी फायदेमंद साबित होती हैं, ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन भाजपा को पूरा भरोसा है कि अब तमिलनाडु में भी कमल का असर होगा क्योंकि चेन्नई में हुई बैठक में बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आप लोगों ने तमिलनाडु का भाग्य बदलने का फैसला कर लिया है, आने वाले समय में बीजेपी यहां सबसे मजबूत राजनीतिक दल बनेगी, इस बैठक में नमिता भी मौजूद थीं।












Click it and Unblock the Notifications