Good News: स्वच्छ भारत मिशन अब नए अंदाज में
नई दिल्ली। एक ओर जहां नई सरकार अपनी नीतियों के साथ जनता के बीच नए अवतार में जाने का प्लान बना चुकी है वहीं हर योजना को लगभग नए सिरे से पेश करने का भी दौर चल निकला है।

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय द्वारा स्वच्छ भारत मिशन को नए रंग में रंग दिया है। अब इसे स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के तौर पर जाना जाएगा। केन्द्र सरकार ने इस नए मिशन के एक्शन प्लान को फाइनल अवतार में ला दिया है।
दो दिन पहले नई दिल्ली में हुई मिशन की समीक्षा बैठक में इसके कामकाज की दिशा बदले जाने पर मुहर लगा दी गई है। 2019 तक व्यक्तिगत शौचालय, आंगनवाड़ी, स्कूल, सामुदायिकता व सॉलिड लिक्विड एण्ड वेस्ट मैनेजमेंट का लक्ष्य है।
पढ़ें- ख़ता आडवाणी ने की
इसका मूल कारण लागत राशि कम देय होना माना गया है व एक्शन प्लान में लागत राशि में वृद्धि की जाएगी। यह राशि कितनी होगी, इसे स्पष्ट नहीं किया गया है। मनरेगा राशि मिलने के इंतजार में भी यह कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। हालांकि इस 'सुपर प्लान' के सहारे देश के रूरल वोटर को लुभाने का हिडन प्लान माना जा रहा है।
नए प्लान के अनुरूप काम शुरू कर दिया गया है। शौचालय निर्माण की लागत राशि बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। यदि इसी तरह विकास कार्यों में भाजपा तेजी से कदम बढ़ाती गई तो जल्द ही आने वाले चुनाव पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications