मिशन भगीरथ:वाला तेलंगाना देश का पहला राज्य, जहां हर घर में पेयजल कनेक्शन
तेलंगाना में पेयजल घरों तक पहुंचाने में सरकार ने बड़ी उपलब्धि हासिल है। तेलंगाना भारत का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां हर घर तक पेयजल सुविधा सुनिश्चित कराई जा रही है। एक्स पर एक पोस्ट में तेलंगाना सरकार में मंत्री व बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के तारक राम ने कहा कि तेलंगाना की पेयजल परियोजना से प्रेरित होकर, केंद्र की एनडीए सरकार ने 'हर घर जल' कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने दावा किया कि 'मिशन भगीरथ' सफल योजना रही।
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने कहा है कि तेलंगाना स्वतंत्र भारत का पहला राज्य है जिसने हर घर में पीने योग्य पानी का कनेक्शन प्रदान करने के लिए 'मिशन भागीरथ' नामक परियोजना शुरू की है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने मीडिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि तेलंगाना की परियोजना से प्रेरित होकर केंद्र की एनडीए सरकार ने 'हर घर जल' कार्यक्रम का प्रोजेक्ट शुरू किया।

सरकारी आंकड़ों पर की बात करें तो घरों तक पेयजल पहुंचाने सुविधा के मामले में तेलंगाना सबसे आगे है। राज्य में मिशन भागीरथ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को 100 लीटर प्रति व्यक्ति प्रति दिन पानी, नगर पालिकाओं में 135 एलपीसीडी और नगर निगमों में 150 एलपीसीडी सप्लाई किया जा रहा है।
बीआरएस सरकार की योजना का जिक्र करते हुए केटीआर ने कहा कि "माननीय मुख्यमंत्री केसीआर के दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हर घर में पीने योग्य पानी का कनेक्शन प्रदान करने के लिए 'मिशन भागीरथ' नामक परियोजना शुरू की है। तेलंगाना की सफलता से प्रेरित होकर, भारत सरकार ने कुछ साल बाद 'हर घर जल' लॉन्च किया है। तेलंगाना आज जो करता है, भारत अन्य राज्य भविष्य में उसका अनुसरण करते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications