रांची से लापता हुई नाबालिग लखनऊ में मिली, किडनैपिंग के आरोप में दो को किया गया गिरफ्तार

Uttar Pradesh: पिछले महीने लापता हुई रांची की 13 वर्षीय लड़की को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से बचा लिया गया। पुलिस ने सोमवार को इस बात की पुष्टी की। रविवार को तमड़ पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले के बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

लड़की के परिवार ने 16 अगस्त को उसकी लापता होने की सूचना दी थी। बताया गया कि वह स्कूल से वापस नहीं आई। तमड़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी रोशन कुमार के अनुसार, लड़की ने बताया कि एक युवक उसे 16 अगस्त को बुंडू बस स्टैंड ले गया, फिर एक दूसरा युवक उसे पटना ले गया।

UP Police

पटना में, दूसरे व्यक्ति ने उसे एक ट्रक में छोड़ दिया और भाग गया। ट्रक चालक ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया और बाद में उसे लखनऊ में छोड़ दिया। कुमार ने कहा, "हमने रविवार को दर्ज एफआईआर के आधार पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उसके बयान में कई कमीयां हैं, और हम विभिन्न माध्यमों से उन्हें जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।"

POSCO के तहत दर्ज किया गया केस

मामला बलात्कार और मानव तस्करी से संबंधित धाराओं के साथ-साथ POCSO अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक रति भान सिंह ने कहा, "हमने जांच शुरू कर दी है और एफआईआर में पीड़िता द्वारा किए गए दावों की जांच कर रहे हैं।"

बाल अधिकार कार्यकर्ता के दावे

बाल अधिकार कार्यकर्ता बैद्यनाथ कुमार, जो लापता लड़की की शिकायत दर्ज होने के बाद से इस मामले को फॉलो कर रहे हैं, ने दावा किया कि लड़की को पटना में एक ट्रक चालक को बेच दिया गया था। लड़की को 20 अगस्त को स्थानीय पुलिस ने लखनऊ में पाया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने उसे बिना कोई एफआईआर दर्ज किए लखनऊ के राजकीय बालिका गृह को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+