दिल्ली में लगे बीजेपी सांसद गौतम गंभीर के लापता होने के पोस्टर, लोग पूछ रहे हैं ये सवाल
दिल्ली में लगे गौतम गंभीर के लापता होने के पोस्टर, लोग पूछ रहे हैं ये सवाल
Recommended Video
Delhi में लगे Gautam Gambhir के Missing Posters,लिखा-आपने कहीं देखा है | वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर और भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर को लापता होने लग गए है। पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर के लापता होने के पोस्टर दिल्ली के आईटीओ के पेड़ों पर लगाए गए हैं। आईटीओ इलाके के पेड़ों और दीवारों पर गंभीर के लापता होने के पोस्टर के साथ एक सवाल भी लिखा है कि ''क्या आपने गौतम गंभीर को कहीं पर देखा है। आखिरी बार इन्हें इंदौर में जलेबी खाते हुए देखा गया था। तब से वो लापता हैं। पूरी दिल्ली इन्हें खोज रही है।''

पार्टी ने प्रदूषण को लेकर गौतम गंभीर द्वारा आप सरकार के ऊपर लगाए गए आरोपों वाले पोस्ट भी शेयर किए थे। आम आदमी पार्टी ने गौतम गंभीर पर ट्विट करते हुए लिखा कि क्या कमेंट्री बॉक्स तक ही सीमित है प्रदूषण को लेकर गंभीरता? इस फोटो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने भी नाराजगी जताई।












Click it and Unblock the Notifications