अमेरिकन एम्बेसी की पूर्व वर्कर की हत्या, बॉडी सड़ाने के लिए डाला नमक और यूरिया
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के सोहगपुर से बीते 29 अप्रैल से रहस्यमय हालत में लापता हुई यूएस एम्बेसी की पूर्व कर्मचारी लीना शर्मा की हत्या हो गई है। लीना का शव शनिवार को सतपुड़ा के जंगलों में मिला है। पुलिस ने इस मामले में लीना के मामा प्रदीप शर्मा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्यारों ने लीना के शव को एक नाले के नीचे दबा दिया था और उसके उपर नमक और यूरिया डाल दिया था ताकि शव सड़ जाए।
बिहार में पत्रकार की हत्या पर अखबार का 'काला दिवस', शोक और आक्रोश में ब्लैक एंड वाइट किया पेज

पुलिस ने बताया कि लीना की हत्या 29 अप्रैल को ही कर दी गई थी। जिस वक्त उसकी हत्या की गई 38 वर्षीय लीना अपने पुश्तैनी जमीन की फेंसिंग करा रही थी। फेंसिंग के दौरान लीना और उसके मामा के बीच विवाद हो गया। पुलिस की मानें तो लीना को गुस्सा आया और उसने प्रदीप को पकड़ लिया। इस पर प्रदीप के नौकर गोरेलाल ने लीना के सिर पर जोर से एक डंडा मारा।
US एम्बेसी की पूर्व वर्कर की हत्या, बॉडी सड़ाने के लिए डाला नमक
पूछताछ में प्रदीप ने पुलिस को बताया कि डंडा से हमला करने के तुरंत बाद ही लीना की मौत हो गई। इसके बाद गोरेलाल और एक अन्य नौकर राजेंद्र लीना का शव जंगल में ले गए। लीना के कपड़े जला दिए और शव को नाले में गाड़ दिया। गोरे लाल ने बताया, "शाम को राजेंद्र, प्रदीप और वह खुद मौके पर गए और लाश गलाने के लिए नमक और यूरिया डाल दिया।"
जल्द ही शादी करने वाली थी लीना
लीना के करीबी दोस्त यश आर्या ने पुलिस को बताया लीना जल्द ही घर बसाने वाली थी। आपको बता दें कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड से ग्रैजुएट लीना यूएस एम्बेसी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर काम कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications