Manika Vishwakarma: फाइनल राउंड में कौन से सवाल का जवाब देकर मनिका ने जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज?
Miss Universe India 2025 Manika Vishwakarma: सपनों को पूरा करने का जज्बा अगर दिल में हो, तो कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। इसका जीता-जागता उदाहरण बनी हैं राजस्थान के श्रीगंगानगर की बेटी मनिका विश्वकर्मा। छोटे से शहर से निकलकर दिल्ली की गलियों में पढ़ाई करने वाली मनिका ने अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है।
मनिका की जीत ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरे राजस्थान और देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। मनिका ने साबित कर दिया है कि मेहनत, आत्मविश्वास और हुनर से हर सपना साकार किया जा सकता है। फिलहाल दिल्ली में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहीं मनिका को लोग "हुस्नपरी" और "ब्यूटी विद ब्रेन" कहकर सराह रहे हैं।

पढ़ाई के साथ कई हुनर की मालकिन
मनिका पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन कर रही हैं और इस समय फाइनल ईयर की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ ही वह डांस और पेंटिंग में भी माहिर हैं। वह क्लासिकल डांस में ट्रेनिंग ले चुकी हैं और उनकी पेंटिंग्स को कई मंचों पर सराहा गया है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं 22 साल की मनिका विश्वकर्मा? जीता मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब, जानें कितनी है दौलत?
फाइनल राउंड में दिया दमदार जवाब
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के फाइनल राउंड में मनिका से सवाल पूछा गया, "अगर आपको महिलाओं की शिक्षा और गरीब परिवारों को आर्थिक मदद देने में से किसी एक को चुनना हो तो आप किसे प्राथमिकता देंगी और क्यों?"
मनिका ने आत्मविश्वास से जवाब दिया, "ये दोनों पहलू महत्वपूर्ण हैं, लेकिन मैं महिलाओं की शिक्षा को प्राथमिकता दूंगी। क्योंकि शिक्षा सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज और देश का भविष्य बदल देती है। गरीबी का समाधान भी शिक्षा से ही निकल सकता है।"
उनके इस जवाब ने जज पैनल और दर्शकों का दिल जीत लिया और इसी के साथ उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखा हुनर
मनिका पहले भी भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित BIMSTEC Sewocon में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा उन्हें ललित कला अकादमी और जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स जैसी संस्थाओं से भी सम्मान मिल चुका है।
सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय
सिर्फ ग्लैमर और कला ही नहीं, बल्कि समाजसेवा में भी मनिका आगे हैं। उन्होंने 'न्यूरोनोवा' नामक मंच की स्थापना की है, जिसके जरिए वे न्यूरोडायवर्जेंस और एडीएचडी जैसी कंडिशंस पर जागरूकता फैलाती हैं।
ये भी पढ़ें: 'भगवान का नाम लेकर उसने मुझे छूआ', Miss Grand Malaysia लिशालिनी कणारन ने पुजारी पर लगाया यौन शोषण का आरोप












Click it and Unblock the Notifications