बालाकोट एयरस्ट्राइक में गेम चेंजर साबित हुए मिराज 2000 को भी अपग्रेड करेगा डसाल्ट
नई दिल्ली। रॉफेल लड़ाकू विमान कंपनी फ्रांसासी डसाल्ट एविएशन भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 को अपग्रेड करने में भारत की मदद कर रही है। भारतीय वायु सेना ने मिराज 2000 टाइप विमानों को वर्ष 1985 में डसाल्ट से खरीदे थे। यह वह समय था जब 1980 के दशक में पाकिस्तान को अमेरिका से F-16 विमान मिले थे।

Recommended Video
गौरतलब है पाकिस्तान को मिले F-16 विमानों से लोहा लेने के लिए तब भारतीय वायु सेना अपने बेड़े को अपग्रेड के लिए मिराज 2000 विमान डसाल्ट से खरीदे थे, क्योंकि तब उसके बेड़े में मौजूद मिग -21 और मिग -23 विमानों का पाकिस्तान को मिले F-16 से कोई मुकाबला नहीं था।

भारतीय वायुसेना उस दौरान कई युद्धक विमानों के मूल्यांकन किया और इसी दौरान उसने फ्रांसासी कंपनी डसाल्ट एविएशन द्वारा निर्मित उच्च प्रदर्शन वाले प्रोटोटाइप मिराज 2000 के बार में भी सुना, जो कि उस समय परीक्षण के चरण में था और उसके तुरंत बाद मिराज 2000 विमानों की खऱीद पर मुहर लगा दी थी।

36 सिंगल-सीटेड मिराज 2000Hs और 4 डबल सीटेड 4 मिराज 2000THs
भारत ने 36 सिंगल-सीट वाले मिराज 2000Hs और डबल सीट वासे 4 मिराज 2000THs के लिए डसॉल्ट एविएशन को आर्डर दिया। गत 29 जून 1985 को पहले 7 एयरक्राफ्ट्स की डिलीवरी हुई और उसके 35 साल बाद भारत ने डसॉल्ट एविएशन से रॉफेल युद्धक विमान खरीदा है, जिसकी पहली खेप भारत बुधवार को पहुंच चुकी है।

भारत मिराज 2000 टाइप विमानों की पहली विदेशी उपयोगकर्ता बनी थी
तब भारतीय वायु सेना (IAF) मिराज 2000 टाइप वाले लड़ाकू विमानों की पहली विदेशी उपयोगकर्ता बनी थी। यह लड़ाकू विमान लो फ्लाइंग ग्राउंड अटैक फाइटर जेट था। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान इस मल्टी परपज विमान ने हिमालय में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और दो महीने के युद्ध में सटीक निर्देशित बमों के साथ ठोस जमीनी हमलों के चलते इसकों गेम चेंजर माना गया था।

बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर 12 मिराज 2000 का हुआ इस्तेमाल
पिछले साल पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप पर हमला करने के लिए 12 मिराज 2000 एयर क्राफ्ट्स का इस्तेमाल किया गया था। बालाकोट एयरस्ट्राइक के दौरान सभी एयरक्रॉफ्ट इज़राइली स्पाइस 2000 बमों से लैस थे। अब डसॉल्ट एविएशन भारतीय एयर फोर्स को राफेल जेट के साथ अपने लड़ाकू मशीनों को अपग्रेड करने में मदद में मदद कर रहा है, क्योंकि मिराज 2000 विमानों के प्रोडक्शन को बंद कर दिया गया है

मिराज 2000 चौथी जेनरेशन का मल्टीरोल, सिंगल इंजन लड़ाकू विमान है
फ्रांस से आए थे मिराज 2000 चौथी जेनरेशन का विमान है, जिसे फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने बनाया है। मिराज 2000 चौथी जेनरेशन का मल्टीरोल, सिंगल इंजन लड़ाकू विमान है। इसकी पहली उड़ान साल 1970 में आयोजित की गई थी। यह फाइटर प्लेन अभी लगभग 9 देशों में अपनी सेवाएं दे रहा है। साल 2009 तक लगभग 600 से अधिक मिराज 2000 दुनिया भर में सेवारत हैं।

51 मिराज 2000 को अपग्रेड करने के लिए 1.9 बिलियन डॉलर में समझौता
भारतीय वायु सेना द्वारा संचालित लगभग 51 मिराज 2000 को उन्नत करने के लिए फ्रांस से 1.9 बिलियन डॉलर का समझौता हुआ था। जून 2011 में यह घोषणा हुई कि सुरक्षा पर कैबिनेट समिति ने भारतीय वायुसेना के मिराज 2000 के उन्नयन पर विचार करेगी। जिसके बाद यह समझौता हुआ। इस विमान को समय-समय पर उन्नत भी किया गया।

मिराज में उन्नत एवियोनिक्स,RDY रडार,नए सेंसर और कंट्रोल सिस्टम का उपयोग
मिराज 2000 में उन्नत एवियोनिक्स,आरडीवाई रडार और नए सेंसर और कंट्रोल सिस्टम का उपयोग किया गया है। मिराज कई निशानों को एक साथ साधना, हवा से जमीन और हवा से हवा में भी मार करने में माहिर है। यह पारंपरिक और लेजर गाइडेड बम को भी गिराने में सक्षम है।

मिराज 2000 सिंगल-सीटर या टू-सीटर मल्टीरोल फाइटर में उपलब्ध है
मिराज 2000 सिंगल-सीटर या टू-सीटर मल्टीरोल फाइटर में उपलब्ध है
मिराज 2000 टाइप विमान के कॉकपिट में नियंत्रण के लिए थ्रोटल और स्टिक का प्रयोग किया जाता है। मिराज 2000 में थेल्स वीईएच 3020 हेड-अप डिस्प्ले और पांच कैथोड रे ट्यूब मल्टीफ़ंक्शन एडवांस्ड पायलट सिस्टम इंटरफ़ेस (एपीएसआई) डिस्प्ले लगे हुए हैं।

मिराज 2000 में हथियारों को ले जाने के लिए हैं नौ हार्डपॉइंट
मिराज 2000 में हथियारों को ले जाने के लिए नौ हार्डपॉइंट दिए गए हैं, जिसमें पांच प्लेन के नीचे और दो दोनों तरफ के पंखों पर दिया गया है।
सिंगल-सीट संस्करण भी दो आंतरिक हैवी फायरिंग करने वाली 30 मिमी बंदूखों से लैस है। हवा से हवा में मार करने वाले हथियारों में मल्टीगेट एयर-टू-एयर इंटरसेप्ट और कॉम्बैट मिसाइलें शामिल है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications