60 सालों से कायम है इस सीट का चमत्कार, जो जीता उसकी बनती है सरकार

उत्तराखंड की इस चमत्कारी सीट को लेकर हर पार्टी अपनी पूरी ताकत झोंक देती है, क्योंकि जो इस सीट पर जीतता है प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार बनती है।

देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा ने यहां 56 सीटें जीत कर बहुमत हासिल कर लिया है और अब उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी ये उसी वक्त तय हो गया, जब गंगोत्री सीट से भाजपा के उम्मीदवार गोपाल सिंह रावत वोटों की गिनती में आगे चलने लगे। दरअसल गंगोत्री उत्तराखंड की चमत्कारी सीट है। इस सीट पर पिछले 60 सालों से चल रहा विश्वास अब तक बरकरार है। विश्वास कहे या अंधविश्वास जो भी इस सीट से जीत हासिल करता है कि प्रदेश में उसकी ही सरकार बनती है। एक बार फिर ये बात साबित हो गई।

 60 सालों से कायम है चमत्कार

60 सालों से कायम है चमत्कार

उत्तराखंड की गंगोत्री सीट ने इस बार भी संयोग बरकरार रखा है। इस सीट से जो भी जीत हासिल करता है प्रदेश में उसी की सरकार बनती है। जब से उत्तराखंड राज्य अस्तित्व में आया है ये विश्वास कायम है। इस बार भाजपा के गोपाल सिंह रावत ने इस सीट से जीत दर्ज कराई और भाजपा बहुमत में आ गई। गोपाल सिंह रावत ने कांग्रेस के विजय पाल सिंह सजवाण को करारी मात दी।

 हर बार सच साबित होता है इस सीट का चमत्कार

हर बार सच साबित होता है इस सीट का चमत्कार

साल 2000 में उत्तराखंड राज्य गठन के बाद गंगोत्री विधानसभा सीट बनी। साल 2000 में उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद विधानसभा सीटों के परिसीमन से उत्तरकाशी जौनसार, टिहरी, पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री में बंट गया। पहली बार राज्य में विधानसभा चुनाव साल 2002 में हुए और कांग्रेस के विजयपाल सिंह सजवाण ने इस विधानसभा सीट से जीत हासिल की और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी।

 हर पार्टी के लिए बेहद खास है ये सीट

हर पार्टी के लिए बेहद खास है ये सीट


साल 2007 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के गोपाल सिंह रावत ने यहां से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इस सीट पर भाजपा का कब्जा होते ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई।

 सीट के चमत्कार

सीट के चमत्कार


साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में विजयपाल सजवाण ने एक बार फिर से गंगोत्री सीट से जीत हासिल की और फिर राज्य में भी कांग्रेस की सरकार बनी।

 साल 2017 में बरकरार रहा चमत्कार

साल 2017 में बरकरार रहा चमत्कार

इस बार फिर से भाजपा के गोपाल सिंह रावत ने यहां से जीत की और कांग्रेस के विजय पाल सिंह सजवाण को हराया। भाजपा के इस सीट पर कब्जा होते ही एक बार फिर से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

 सभी पार्टियों की इस सीट पर नजर

सभी पार्टियों की इस सीट पर नजर

साल 1960 से उत्तरकाशी जिला गठन के बाद से चली आ रहे इस मिथक को बनाये रखने के लिए चुनावी शंखनाद होते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने ही गंगोत्री विधानसभा को जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+