Video: नवरात्रि पर मीरा राजपूत रखना चाहती हैं 9 दिन उपवास, पति शाहिद कपूर बोले- क्या जरूरत है?

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की ब्यूटीफुल पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें और वीडियो अक्सर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। मीरा अपने फैंस के साथ अपनी दिनचर्या भी शेयर करती हैं, हाल ही में वह इंस्टाग्राम पर लाइव आई थीं जहां उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया। इसी दौरान मीरा ने अपने एक फैन को बताया कि वह नवरात्रि पर नौ दिनों का उपवास करके 'सीजनल डिटॉक्स' का विचार कर रही हैं।

9 दिन उपवास रखेंगी मीरा

9 दिन उपवास रखेंगी मीरा

मीरा और शाहिद बॉलीवुड की उन जोड़ियों में से हैं जिनके प्यार को मिसाल माना जाता है। दोनों बेहद ही फेवरेट कपल हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर शाहिद और मीरा की तस्वीरें सामने आती रहती हैं जिसमें उनके बीच की केमिस्ट्री को देखा जा सकता है। शाहिद अपनी पत्नी मीरा की खूबसूरती पर फिदा है, साथ ही उनकी काफी चिंता रहती है। जब शाहिद ने मीरा के 9 दिनों तक उपवास रखने की बात सुनी तो वह परेशान हो गए। शाहिद कपूर को विश्वास नहीं हुआ कि उनकी पत्नी मीरा राजपूत को डिटॉक्स की जरूरत है।

मीरा राजपूत का खुलासा

मीरा राजपूत का खुलासा

मीरा राजपूत ने एक वीडियो शेयर कर 'डिटॉक्स' पर अपने विचार साझा किए हैं। उन्होंने कहा, 'दोस्तों मैं इस बदले मौसम सीजनल क्लीननेस का प्लान बना रही हूं, नवरात्र इसके लिए बेस्ट है। लेकिन मैं ऐसा हेल्थ बेनिफिट्स और इसके डिटॉक्स गुणों के लिए करना चाहती हूं।' मीरा ने यह भी बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी इतना लंबा उपवास नहीं रखा है, 13 से शुरू हो रहे नवरात्र से वह फास्टिंग करेंगी।'

शाहिद कपूर ने किया कमेंट

शाहिद कपूर ने किया कमेंट

वीडियो के कैप्शन में मीरा ने लिखा, 'आप कल शाम से लाइव चैट पर आयुर्वेद डॉक्टर के साथ के साथ बात कर सकते हैं, आप सभी 9 दिन के उपवास में मेरे साथ शामिल हो सकते हैं। आप सभी अपने घर पर इसे मेरे साथ कर सकते हैं, नवरात्र मूल रूप में एक ग्लैम बदलाव हो रहा है हम खुद डिटॉक्स कर सकते हैं।' मीरा के पोस्ट पर सबसे पहला रिएक्शन देने वालों में पति शाहिद कपूर का भी नाम शामिल था। उन्होंने हैरान होते हुए लिखा, 'क्यों किसी को इस तरह से क्लीननेस जरूरत है।'

यह भी पढ़ें: Photo: शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का ग्लैमरस लुक, स्विम ड्रेस में देख फैंस की धड़कनें हुई तेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+