शाहिद कपूर की पत्नी को पसंद नहीं आई देवर ईशान की ये हरकत, सबके सामने झटका हाथ, देखिए VIDEO

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने देवर का हाथ झटक रही हैं।

नई दिल्ली। बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में जब दिवाली पर शाहिद कपूर ने अपनी पत्नी मीरा को किस करते हुए एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की तो हंगामा मच गया। शाहिद और मीरा की इस लिपलॉक तस्वीर को लेकर यूजर्स ने काफी कमेंट किए। अब मीरा राजपूत का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने देवर ईशान खट्टर की एक हरकत पसंद नहीं आई और उन्होंने सबके सामने ही उसका हाथ झटक दिया। (वीडियो: खबर के अंत में)

ईशान ने रखा मीरा की कमर पर हाथ

ईशान ने रखा मीरा की कमर पर हाथ

दरअसल, मीरा राजपूत और उनके देवर ईशान खट्टर मुंबई में आयोजित एक खास इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इवेंट से बाहर आकर जब दोनों अपनी कार की तरफ लौट रहे थे तो वहां मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। मीडियाकर्मियों के कहने पर दोनों ने साथ खड़े होकर कुछ फोटो खिंचाए और फिर अपनी कार की तरफ चल दिए। इसी दौरान ईशान ने चलते हुए मीरा राजपूत की कमर पर हाथ रखने की कोशिश की, जो मीरा को पसंद नहीं आया और उन्होंने सबके सामने ही ईशान का हाथ झटक दिया। ये सबकुछ मीडिया के कैमरों में कैद हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

ईशान को भी लगा, कुछ गलत हुआ है!

ईशान को भी लगा, कुछ गलत हुआ है!

मीरा राजपूत के हाथ झटकने से ईशान कुछ चौंक से गए और उन्होंने हाथ के इशारे से मीरा से इसकी वजह पूछनी चाही। मीरा ने जब इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो ईशान को भी लगा कि कुछ अजीब हुआ है और दोनों कार में बैठकर निकल गए। आपको बता दें कि ईशान और मीरा राजपूत इससे पहले भी कई मौकों पर एक साथ नजर आ चुके हैं। दरअसल मीरा राजपूत और उनके ससुराल के सदस्यों के बीच काफी लगाव है। मीरा राजपूत ने जब अपने बेटे को जन्म दिया था तो हॉस्पिटल में भी सबसे पहले उनकी सास नीलिमा और देवर ईशान ही पहुंचे थे। (वीडियो साभार: voompla/Instagram)

एंटी एजिंग क्रीम पर ट्रोल हुईं मीरा

आपको बता दें कि पिछले दिनों मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर उस वक्त ट्रोल हो गईं थी, जब उन्होंने एक एंटी एजिंग क्रीम का विज्ञापन किया था। मीरा ने जब इस एड का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, तो यूजर्स को ये पंसद नहीं आया। यूजर्स ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि 23 साल की उम्र में एंटी एजिंग क्रीम का ऐड करना उन्हें शोभा नहीं देता। एक यूजर ने लिखा कि इस देश को हुआ क्या है, आप महज 23 साल की हैं और एंटी एजिंग क्रीम का ऐड कर रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि अगर 23 की उम्र में आप एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल कर रही हैं तो 40 की उम्र में क्या करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+