मामूली विवाद में बीएसएफ जवान ने साथी को मारी गोली, मौत
नई दिल्ली। बीएसएफ के दो जवानों के बीच हुई बहस के बाद जवान ने अपने सहयोगी को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार आज सुबह गाजियाबाद के एक स्कूल में दोनों बीएसएफ के जवानों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच बहस के बाद आरोपी ने अपने साथी पर इनसास राइफल से दो गोली चला दी। यह सर्विस राइफल थी। यह घटना गाजियाबाद के बृज विहालइलाके का है, जहां स्कूल में बीएसएफ की यूनिट रविवार को पहुंची थी।

गाजियाबाद में किसान यात्रा के मद्देनजर बीएसएफ की यूनिट को यहां रविवार को भेजा गया था। किसान यात्रा में हजारों किसान शामिल होंगे, लिहाजा कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस टुकड़ी को तैनात किया गया था। साहिबाबाद सीओ राकेश मिश्रा ने बताया कि रविवार रात को दोनों कॉस्टेबल के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, ये दोनों स्कूल के एक कमरे में साथ में ही ठहरे थे। आज सुबह 8 बजे आरोपी कॉस्टेबल ने अपना राइफल से दूसरे जवान पर गोली चला दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें- Pics: सीएम के सामने बिलखती विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना, मिले चार आश्वासन
आरोपी कॉस्टेबल की एक गोली दूसरे जवान के सिर में जबकि दूसरी गोली शरीर के दूसरे हिस्से में लगी थी। घटना के बाद इसकी जानकारी बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। राकेश मिश्रा ने कहा कि बीएसएफ की यह यूनिट गुरुग्राम की है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही जवान पीड़ित जगप्रीत सिंह और आरोपी अजीत सिंह पंजाब के हैं। गाजियाबाद एसपी वैभव कृष्णा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है किक दोनों ही कॉस्टेबल के बीच किसी व्यक्तिगत मुद्दे को लेकर बहस हुई थी। आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है और कानून कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- अब आगरा से वायरल हुआ यूपी पुलिस का ये वीडियो, फिर से वर्दी हुई दागदार












Click it and Unblock the Notifications