घर के सामने से दिनदहाड़े नाबालिग को ले गए चार युवक, फिर तीन दिन तक किया घिनौना काम
पंजाबः महिलाओं की सुरक्षा को लेकर हरसंभव सरकार की ओर से कोशिश की जा रही है, लेकिन महिलाओं के साथ होने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी कड़ी में पंजाब के बरनाला जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चार लड़कों ने मिलकर एक लड़की से चार दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने घरवालों को घटना की जानकारी दी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

घर के सामने से लड़की को उठाया
दरअसल, कुछ दिन पहले ही बीते 29 सितंबर को घर के सामने से ही नाबालिग लड़की का दिनदहाड़े अपहरण कर, उसे अपने साथ ले गए। आनन-फानन में परिवार वालों ने थाने में जाकर लड़की की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। लेकिन घरवालों का आरोप है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। अपहरण के तीन दिन बाद जब पीड़िता बीते मंगलावर को घर पहुंची तो माता-पिता हैरान रह गए।

तीन दिन बाद लौटी घर
पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। लड़की ने बताया कि चार लड़कों ने उसे अगवा कर लिया था और तीन दिन तक उसके साथ गैंगरेप किया। उसने बताया कि वो किसी तरह उनके कब्जे से खुद को आजाद कर यहां तक पहुंची है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में थाने पहुंचे, जहां उन्होंने गैंगरेप का केस दर्ज कराया।

पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
लापता नाबालिग के साथ गैंगरेप की बात सामने आते ही पुलिस भी हैरान हो गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम में दूसरे आरोपियों की तलाशी की जा रही है। इधर पीड़ित लड़की के घरवालों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो सभी आरोपी पकड़े जाते।












Click it and Unblock the Notifications