हैदराबाद गैंगरेप: एक गिरफ्तार, 5 की हुई पहचान, पुलिस ने कहा- आरोपियों में MLA का बेटा नहीं

हैदराबाद, 03 जून। मर्सिडीज कार में 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस अब तक एक आरोपी गिरफ्तार कर पाई है। हैदराबाद पुलिस ने मामले में कुल पांच आरोपियों की पहचान की है। जिनमें दो वयस्क और तीन नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों में विधायक के बेटे के शामिल होने की खबर को पुलिस ने गलत बताया है।

Representational Image

पब में पार्टी के बाद घर लौट रही एक 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और सामूहिक बलात्कार की घटना ने हैदराबाद को शर्मसार किया है। दरिंदों ने मर्सिडीज कार में जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इस घटना मे 3 नाबालिक के साथ दो अन्य वयस्क भी शामिल थे। यह शर्मनाक घटना शनिवार को हुई। मामला 1 जून को जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-354 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पीड़ित नाबालिग की मेडिकल जांच के बाद अब पुलिस ने अब मामले में आईपीसी की धारा 376 भी जोड़ दी है। हैदराबाद पुलिस का कहना है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया गया है। फुटेज और पीड़िता के बयान के आधार पर पांच अपराधियों की पहचान की गई है।

घटना 28 मई को बंजारा हिल्स के एक सुनसान जगह पर हुई। उस वक्त लड़की एक पब में पार्टी के बाद घर लौट रही थी। पब से बाहर निकलते ही उसे वहां कुछ लोग मिले उसे घर छोड़ने की बात कही। उसे कार में बैठाकर वे जुबली हिल्स में कार खड़ी की और लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+