वरुण धवन से मिलने के लिए 14 साल की नाबालिग ने छोड़ा घर, सूरत से पहुंच गई मुंबई

मुंबई। अपने चहेते अभिनेता से मिलने के लिए कई बार युवा बिना कुछ सोचे-समझे अपना घर छोड़कर मुंबई पहुंच जाते हैं। ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है, जहां सूरत की एक नाबालिग लड़की अपने पसंदीदा हीरो वरुण धवन से मिलने के लिए उनके घर के बाहर पहुंच गई। हालांकि अपने फेवरेट हीरो से मिलने का उसका सपना पूरा नहीं हो सका। मुंबई मिरर छपी खबर के मुताबिक, नाबालिग लड़की जब अपने चेहेते एक्टर से मिलने उनके घर पहुंची तो वहां तैनात सुरक्षा गार्ड्स ने बताया कि वरुण धवन घर पर नहीं हैं। हालांकि नाबालिग लड़की मानने को तैयार नहीं हुई। हंगामा बढ़ने पर सांताक्रुज पुलिस मौके पर पहुंची और 14 साल की उस लड़की अपने साथ लेकर गई।

वरुण धवन से मिलने सूरत से पहुंची मुंबई

वरुण धवन से मिलने सूरत से पहुंची मुंबई

सांताक्रुज पुलिस ने शनिवार को 14 साल की एक लड़की पकड़ा, जो अपने चहेते अभिनेता वरुण धवन से मिलने के लिए खार स्थित उनके घर के बाहर पहुंची हुई थी। जानकारी के मुताबिक ये लड़की वरुण धवन से मिलने के लिए पूरी रात उनके घर के बाहर बैठी रही। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक एक्टर के घर के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड्स ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता घर पर नहीं हैं, ऐसे में उसकी मुलाकात नहीं कराई जा सकती। इस पर नाबालिग लड़की ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

पुलिस ने संभाला मामला

पुलिस ने संभाला मामला

जानकारी के मुताबिक लड़की के शोर-शराबे की वजह से बॉलीवुड अभिनेता के पड़ोस में रहने वाले निवासी की ओर से मामले की शिकायत पुलिस में की गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाबालिग लड़की को समझा-बुझाकर अपने साथ ले गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो पता चला कि लड़की सूरत के एक टेक्सटाइल मैन्यूफैक्चरर की बेटी है। वो शुक्रवार को अपने सूरत स्थित घर को छोड़कर चुपचाप भाग गई। लड़की के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी सूरत के अमरोली पुलिस थाने में दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक ये मामला आईपीसी की धारा 363 के तहत दर्ज की गई थी।

लड़की को वापस भेजा गया सूरत

लड़की को वापस भेजा गया सूरत

पुलिस की ओर से बताया गया कि लड़की ने शुक्रवार 3 बजे के करीब अपना घर छोड़ दिया। वो शाम 4.30 बजे मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठी। रात 9.30 बजे पर मुंबई आ गई। वहां से नाबालिग लड़की सीधे अपने चहेते अभिनेता के खार स्थित घर पहुंच गई। शनिवार दोपहर तक वह लड़की वहीं रूकी रही, जहां से पुलिस ने उसे पकड़ा। बाद में पुलिस ने मामले की सूचना अमरोली पुलिस को दी, और लड़की के माता-पिता को सूचना दी गई। फिलहाल लड़की को सूरत भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+