मोबाइल चार्जर गिरा दिया तो पीट-पीटकर मार डाला
नई दिल्ली। महज एक मोबाइल चार्जर के लिए किसी की हत्या कर देना एक सामान्य घटना नहीं हो सकती है। जिस तरह दिल्ली के रणहौला इलाके में गुरुवार को एक 17 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी, यह सोचने को मजबूर करती है कि क्या यह हत्या महज एक चार्जर के लिए की गयी। यह घटना समाज के हर उस वर्ग को सोचने को मजबूर करती है जो भारत को दुनिया में उभरती ताकत के रूप में देखने का दावा करते हैं।

यह घटना गुरुवार शाम को दिल्ली के रणहौला इलाके में हुई। जहां सैनिक एन्कलेव में रहने वाला 17 वर्षीय दीपक जब अपने दोस्त से अपना मोबाईल चार्जर लने मंगल बाजार पहुंचा। जहां दोनों दोस्तों के बीच चार्जर को लेकर कहासुनी हो गयी। कहासुनी के दौरान चार्जर जमीन गिर जाने पर दोनों दोस्तों में हाथापाई हो गयी। जिसके बाद गुस्साये दोस्त ने दीपक की छाती पर घूंसे मारने शुरु कर दिये । जिसके चलते दीपक बेहोश होकर गिर गया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद आरोपी दोस्त वहां से फौरन फरार हो गया।
वहीं इस इलाके में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस घटना की जानकारी उनके परिवार को दे दी गयी थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दीपक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को शांत कराने की कोशिश की और दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने आरोपी छात्र पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी एक पान की दुकान में काम करता है और मामले की तफ्तीश चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications