इस वजह से गणतंत्र दिवस परेड से हटी पंजाब-पश्चिम बंगाल की झांकियां, रक्षा मंत्रालय ने लेटर जारी कर दिया जवाब
गणतंत्र दिवस परेड के लिए पश्चिम बंगाल और पंजाब की झांकियों का चयन ना होने पर राजनीति गरमाई हुई थी। इसे लेकर विपक्ष केंद्र पर लगातार हमलावर थी। अब इसे लेकर अब रक्षा मंत्रालय का बयान सामने आया है।
रक्षा मंत्रालय ने एक्स (पहले ट्वीटर) पर लिखा, "दोनों राज्यों की झांकियों को तय प्रक्रिया के अनुसार ही हटाया गया है।" नोटिस में कहा गया, "इस बार दोनों की झांकियां परेड की थीम अनुसार नहीं थी।"

मंत्रालय द्वारा जारी लेटर में कहा गया, "देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा गणतंत्र दिवस परेड में अपनी झांकी शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन इसमें से केवल 15 या 16 झांकियां ही शामिल की जा सकती हैं।"
यह भी देखें: 'कठिन अंतरराष्ट्रीय स्थिति के बावजूद...', पुतिन ने भेजा पीएम मोदी को नए साल पर स्पेशल मैसेज
इस कारण नहीं चुनी गई हुई पंजाब की झांकी
मंत्रालय द्वारा जारी लेटर में कहा गया कि विशेषज्ञ समिति की बैठक के पहले तीन दौर में पंजाब की झांकी के प्रस्ताव पर विचार किया गया था। तीसरे दौर की बैठक के बाद पंजाब की झांकी पर विचार नहीं हुआ। इसमें कहा गया कि इस बार की परेड के व्यापक विषयों के अनुरूप न होने पर झांकी पर आगे विचार नहीं किया गया।
यह भी देखें: 2024 में भारत के तीन पड़ोसी देशों में छिड़ सकता है गृहयुद्ध.. सालभर सुलगता रहा गुस्सा, एक पर टूटने का खतरा!
इस वजह से नहीं हुआ पश्चिम बंगाल की झांकी पर विचार
लेटर में पश्चिम बंगाल की झांकी के प्रस्ताव को लेकर कहा गया कि इस पर विशेषज्ञ समिति की पहले दो दौर की बैठक में विचार किया गया था। दूसरे दौर की बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की झांकी पर विचार नहीं किया गया। ये झांकी भी इस बार के थीम के अनुरूप नहीं पाई गई थी।
यह भी देखें: 'राम मंदिर के शुभारंभ पर #SHRIRAMBHAJAN के साथ शेयर करें भजन', PM मोदी की रामभक्तों से अपील












Click it and Unblock the Notifications