'राम मंदिर के शुभारंभ पर #SHRIRAMBHAJAN के साथ शेयर करें भजन', PM मोदी की रामभक्तों से अपील
Mann Ki Baat PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 दिसंबर को साल के आखिरी दिन 'मन की बात' के जरिए देशवासियों से एक खास अपील की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के राम मंदिर के शुभारंभ पर हैशटैग #SHRIRAMBHAJAN के साथ भगवान राम से संबंधित भजन, संगीत और कविताएं शेयर करने का अनुरोध किया है।
पीएम मोदी ने कहा, ''मेरे मन में एक बात है, क्यों ना हम सभी लोग मिलकर भगवान राम से जुड़ी सारी रचनाओं को एक कॉमन हैशटैग के साथ शेयर करें। मेरी आप लोगों से गुजारिश है कि हैशटैग #SHRIRAMBHAJAN के साथ आप भजन, कविताओं, गद्य और अन्य रचनाओं को सोशल मीडिया पर शेयर करें।''

पीएम मोदी ने कहा है कि,'ऐसा करने से संकलने, भावों का, भक्ति का ऐसा प्रवाह बनेगा कि, जिसमें हर कोई राम मय हो जाएगा। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। पीएम मोदी शनिवार 30 दिसंबर को अयोध्या दौरे पर भी गए थे।
Mann Ki Baat: मन की बात की अहम बातें
- 1. पीएम मोदी ने कहा कि उनके लिए मन की बात का 108वां एपिसोड बहुत ही खास है क्योंकि 108 अंक का महत्व उसकी पवित्रता एक गहन अध्ययन का विषय है। पीएम मोदी ने कहा, ''माला में 108 मन के, 108 बार जप, 108 दिव्य क्षेत्र, मंदिरों में 108 सीढ़ियां, 108 घंटियां... 108 का ये अंक असीम आस्था से जुड़ा हुआ है। इसलिए मन की बात का 108वां एपिसोड मेरे लिए और खास हो गया है।''
- 2. पीएम मोदी ने कहा कि इस साल 140 करोड़ भारतीयों ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं और आने वाले साल 2024 में भी हमें यही इसी भावना को बनाए रखने की जरूरत है।
- 3. पीएम मोदी ने इस मन की बात में देशवासियों को फिट रहने और कसरत को नियमित तौर पर करने के भी सुझाव दिए हैं। पीएम मोदी ने कहा, हर दिन एक्सरसाइज और 7 घंटे की पूरी नींद हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। फिटनेस के लिए हमें अनुसाशित रहने की भी बहुत जरूरत है।
- 4. पीएम मोदी ने कहा कि, ''बहुत जरूरी है कि हम यह समझें कि क्या हमारी फिटनेस के लिए अच्छा है और क्या बुरा है। डॉक्टर की सलाह से आप अपना लाइफ स्टाइल बदलिए ना कि किसी फिल्म स्टार की बॉडी को देखकर। जैसे आप दिखते हो ना, उसे खुशी से स्वीकार कीजिए। आज के बाद फिल्टर वाली लाइफ नहीं, फिटर वाली लाइफ जियो।''












Click it and Unblock the Notifications