'मोदी गारंटी पर जनता का विश्वास, ओडिशा में BJP बनाएगी सरकार', सर्बानंद सोनोवाल का ऐलान
विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने के लिए असम के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जल मार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ओडिशा पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने 'समृद्ध भारत' को आकार देने में सफल रही है। 9 साल के शासनकाल के दौरान भी एनडीए सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है कि सभी सरकारी कार्यक्रम और योजनाएं लोगों तक पहुंचें।
मंच से केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जय जगन्नाथ! ओडिशा के लोगों को कोटि कोटि प्रणाम! मैंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान हमें अच्छी प्रतिक्रियाएं और स्नेह मिला। यात्रा को सफल बनाने के लिए लोगों ने पूरे दिल से इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने ओडिशा के लोगों को बहुत ईमानदार और सरल बताया।

असम और ओडिशा के बीच सदियों पुराने संबंध हैं यह कहते हुए कि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि असम के लोग हमेशा भगवान जगन्नाथ की भूमि पुरी की यात्रा करने के लिए उत्सुक रहते हैं, क्योंकि महापुरुष श्रीमंत शंकर देवजी ओडिशा आए थे और भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए थे। उन्होंने कहा कि तब से, असम और ओडिशा के बीच सदियों पुराने संबंध हैं। उनके राज्य के लोगों में अभी भी भगवान जगन्नाथ के प्रति भक्ति बरकरार है।
मोदी सरकार ने दी हुई गारंटियों को पूरा किया
विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में सोनोवाल ने कहा कि यह यात्रा मोदी की गारंटी का बहुत महत्व रखती है, क्योंकि प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे। पिछले 9 सालों में प्रधानमंत्री ने जो गारंटी पहले दी थी, उसे पूरा किया है और इसके कारण भारत दुनिया की विकसित अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभरा है।
उन्होंने दावा किया कि देश की जनता 'मोदी गारंटी' पर विश्वास करती है और बीजेपी ओडिशा में सरकार बनाएगी। क्योंकि पार्टी कार्यकर्ता इस दिशा में अपना पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव आएगा।












Click it and Unblock the Notifications