टैक्टर परेड से पहले कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर का बड़ा बयान, बोले-जल्द खत्म होगा आंदोलन

नई दिल्ली। कृषि कानूनों (Farm laws) के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों (farmers protest) की 26 जनवरी को निकलने वाली टैक्टर रैली (tractor rally) से पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra singh tomar) का एक बड़ा बयान सामने आया है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि, किसानों का प्रदर्शन जल्द खत्म होगा। सरकार अपनी तरफ से हरसंभव कोशिश कर रही है। मुझे लगता है कि आने वाले कल में इसका समाधान निकल जाएगा।

Recommended Video

    Delhi में Tractor Parade से पहले Narendra Singh Tomar ने किया ये दावा | वनइंडिया हिंदी
    Minister Narendra Singh Tomar says farmers protest will end soon

    सोमवार को मीडिया द्वारा यह पूछे जाने पर कि किसानों का यह आंदोलन कब खत्म होगा, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, यह आंदोलन जल्द खत्म होगा। किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर उन्होंने कहा, वह (किसान) 26 जनवरी के बजाय किसी और दिन को चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने इसे ही चुना और घोषणा की। बिना किसी दुर्घटना के शांतिपूर्ण ढंग से रैली आयोजित करना किसानों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के लिए भी चिंता का विषय होगा।

    कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, सरकार किसान और कृषि दोनों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है, प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विगत 6 वर्षों में किसान की आमदनी बढ़ाने, खेती को नई तकनीक से जुड़ने के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं और प्रयास किए गए हैं। MSP को डेढ़ गुना करने का काम भी PM के नेतृत्व में हुआ है। किसान को उसके उत्पादन का सही दाम मिल सके, किसान महंगी फसलों की ओर आकर्षित हो सके इसलिए जहां कानून बनाने की आवश्यकता थी वहां कानून बनाए गए और जहां कानून में बदलाव की आवश्यकता थी वहां कानून में बदलाव भी किए गए। इसके पीछे सरकार और प्रधानमंत्री की साफ नीयत हैं।

    गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए कई राज्‍यों से किसान दिल्‍ली पहुंच रहे हैं। परेड तीन जगहों से शुरू होगी, जिनमें सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर शामिल हैं। दिल्‍ली पुलिस ने ट्रैक्‍टर रैली के लिए तीन रूट पर करीब 170 किलोमीटर लंबी सड़क की अनुमति दी है। वहीं सोमवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने गणतंत्र दिवस पर होने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली की तैयारियों का जायज़ा भी लिया।

    ममता बनर्जी ने दिया नया नारा- हरे कृष्णा हरे राम, विदा हो बीजेपी और वाम

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+