तमिलनाडु: भीषण सड़क हादसे में 11 महिलाओं की मौत, 11 घायलों की हालत गंभीर
चेन्नई। तमिलनाडु के अरियालुर जिले में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 11 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में एक महिला सुरक्षित बताई जा रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अरियालपुर के जयानकोंडम में 23 महिलाओं को लेकर जा रही मिनी वैन हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 11 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। एक महिला हादसे में पूरी तरह सुरक्षित बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications