Mimicry Row: 'मैं 20 साल से सुन रहा हूं...', मिमिक्री से आहत धनखड़ से PM मोदी ने क्यों कही ये बात?

Mimicry Row: राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इस वक्त काफी आहत हैं, मंगलवार को संसद परिसर में धरना दे रहे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कल्याण बनर्जी ने मिमिक्री करके तमाम वरिष्ठ नेताओं के सामने उनका मजाक उड़ाया था।

Jagdeep Dhankhar Mimicry Row:

जिस वक्त संसद की सीढ़ियों पर बैठकर वो जगदीप धनखड़ की नकल उतार रहे थे, उस वक्त राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता वहां मौजूद थे और राहुल गांधी उनका वीडियो बना रहे थे।

'वो मैं पिछले 20 सालों से सुन रहा हूं...'

इस मामले पर पहले धनखड़ ने इस मामले पर सदन में आपत्ति जताई थी और इस दौरान वो भावुक भी हो गए थे। अपना मजाक उड़ाए जाने से आहत धनखड़ से पीएम मोदी ने फोन कर इस मुद्दे पर बात की और इस दौरान उनका भी दर्द छलक उठा। पीएम मोदी ने इस पूरी घटना को शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि 'आपको जो आज सुनना पड़ा है, वो मैं पिछले 20 सालों से सुन रहा हूं।'

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया Tweet

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने Tweet के जरिए पीएम मोदी की बात लोगों को बताई है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टेलीफोन आया था, उन्होंने कुछ माननीय सांसदों की घृणित नाटकीयता पर गहरा दुख व्यक्त किया, उन्होंने मुझे बताया कि वह पिछले बीस वर्षों से इस तरह के अपमान सहते आ रहे हैं, लेकिन भारत के उपराष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के साथ संसद में ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है।'

'कोई भी अपमान मुझे रास्ता बदलने पर मजबूर नहीं करेगा'

मैंने उनसे कहा- 'कुछ लोगों की हरकतें मुझे अपना कर्तव्य निभाने और हमारे संविधान में निहित सिद्धांतों को बनाए रखने से नहीं रोकेंगी। मैं तहे दिल से उन मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध हूं। कोई भी अपमान मुझे अपना रास्ता बदलने पर मजबूर नहीं करेगा।'

क्या है पूरा मामला?

दरअसल मंगलवार को संसद से सस्पेंड किए विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में धरना देते हुए मर्यादा की सीमा पार कर दी, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने संसद की सीढ़ियों पर बैठकर जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसकी लोगों ने काफी निंदा की है।

'गिरावट की भी एक सीमा होती है'

इस घटना की खबर मिलने पर धनखड़ ने सदन के अंदर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि 'मुझे पता चला कि बाहर क्या हो रहा है। ये हास्यास्पद और अस्वीकार्य के साथ-साथ शर्मनाक भी है। बताइए एक सांसद मजाक उड़ा रहा है और दूसरा सांसद उस घटना का वीडियो बना रहा है, गिरावट की भी एक सीमा होती है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+