Millet Mission की बदौलत किसानों की उत्पादक कंपनी 'जैविक श्री' से जुड़े हैं ओडिशा के 6,000 किसान

Millet Mission: ओडिशा में 9 नवंबर से अंतराष्‍ट्रीय मिलेट्स मिशन कन्‍वेंशन 2023 की शुरूआत हुई। केंद्र सरकार के साथ राज्‍य की नवीन पटनायक सरकार लगातार मिलेट्स के उत्‍तपादन को बढ़ावा देने का काम कर रही है। ओडिशा में मिलेट्स मिशन के तहत 2016 में तीन जिले के तीन किसानों ने अधिकारी के साथ हाथ मिलाया और एक किसान उत्पादक कंपनी 'जैविक श्री' बनाई, जो अब 2 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक कारोबार करती है। आज की तारीख में जिले के लगभग 6 हजार किसान जुड़े हैं।

Millet Mission

महादेइपुट के सुरेंद्र मस्ती और त्रिनाथ पात्रा और बोरीगुम्मा के मुरली नाम के इन किसानों ने अपना अनुभव शेयर करते हुए बताया कि

सात साल पहले ओडिशा के झरीगुड़ा के तिलक जानी और कोरापुट जिले के बिलापुट के टंकाधर मुखी अपने डोंगर यानी पहाड़ी ढलानों पर भूमि पर हर सीजन में मुश्किल से तीन से चार क्विंटल धान उगा पाते थे, लेकिन उन्‍हें मजबूरी में वो उसे उगा रहे थे। इसकी वजह थी कि उनकी पारंपरिक फसल बाजरा उगाने पर संगठित बाजार के अभाव में उन्‍हें अपनी फसल औने-पौने दामों पर बिचौलियों को बेचनी पड़ती थी लेकिन इस मिशन के शुरू होने से बदलावा आया।

2016 में दोनों ने जिले के तीन अन्य किसानों महादेइपुट के सुरेंद्र मस्ती और त्रिनाथ पात्रा और बोरीगुम्मा के मुरली द्वारा शुरू की गई 'जैविक श्री' कंपनी अब करोड़ों में सलाना करोबार कर रही है। किसान उत्पादक कंपनी 'जैविक श्री' के गठन के बाद निदेशक मंडल के पांच सदस्यों के साथ, टीम ने कई और किसानों को अपने साथ जोड़ा।एक स्थानीय संस्था प्रगति उन्‍हें साथ लाई थी ये संस्‍था दक्षिणी ओडिशा में किसानों के कल्‍याण का काम करती है।

बोरीगुम्मा के मुरली ने कहा

हम किसानों की चिंताए एक जैसी थी, भले ही सुरेंद्र, त्रिनाथ और मेरे पास समतल भूमि है और उनके पास बाजरा और धान दोनों की अच्छी पैदावार थी, लेकिन तिलक और टंकाधार के विपरीत, हमें कभी भी अपनी फसलों का सही दाम नहीं मिला। बिचौलिए सबसे बड़ी बाधा थे क्योंकि उन्होंने उपज सस्ते में खरीदी थी। उन्‍होंने बताया 2016 तक बाजरा 7 रुपये प्रति किलोग्राम बेचा था।

बता दें ओडिशा सरकार मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए मिलेट्स डे भी हर साल मनाती है। जिसका प्राथमिक उद्देश्य बाजरा को अत्यधिक पोषक और पर्यावरण-अनुकूल खाद्य उत्पाद के रूप में बढ़ावा देना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+