जम्मू कश्मीर सरकार के मंत्री के आवास पर आतंकियों का हमला
जब मंत्री के आवास पर हमला हुआ, उस वक्त वे वहांं मौजूद नहीं थे। सुरक्षाकर्मियों के साथ आतंकियों की झड़प हुई जिसमें एक सिपाही घायल हो गया।
अनंतनाग। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग इलाके में प्रदेश सरकार के मंत्री फारूक अंद्राबी के आवास पर आतंकी हमला हुआ है। फिलहाल इस हमले की और जानकारी का इंतजार है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, जब मंत्री फारूख अंद्राबी के घर पर आतंकी हमला हुआ, उस वक्त वे वहां मौजूद नहीं थे।
हमले के वक्त वहां सुरक्षाकर्मी मौजूद थे जिनकी राइफलें आतंकियों ने छीन ली और फायरिंग की। इस हमले में पुलिस के एक सिपाही के घायल होने की खबर है। फारूख अंद्राबी राज्य की पीडीपी सरकार में हज व वक्फ मंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications