25 साल छोटी बीवी संग 'Bihu' डांस करते नजर आए मिलिंद सोमन, Video हुआ वायरल

नई दिल्ली। मॉडल से अभिनेता बने मिलिंद सोमन का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, वायरल वीडियो में मिलिंद अपनी पत्नी अंकिता के साथ फोक डांस 'बीहू' करते नजर आ रहे हैं, इस वीडियो को खुद मिलिंद की पत्नी अंकिता ने ही शेयर किया था, जो कि देखते ही देखते वायरल हो गया।

बीवी संग 'Bihu' डांस करते नजर आए मिलिंद सोमन

वीडियो में अंकिता तो पूरे पारंपरिक अंदाज में डांस करती दिख रही हैं और मिलिंद उन्हें कॉपी करते नजर आ रहे हैं लेकिन एक बात इन दोनों के वीडियो को देखकर बड़ी आसानी से समझी जा सकती है औऱ वो है दोनों के बीच की प्यार भरी कमेस्ट्री, इन दोनों के प्यार की कशिश को आप बड़े आराम से इनके डांस में महसूस कर रहे हैं। दोनों के डांस वीडियो को उनके चाहने वालों ने काफी पसंद किया है और लोग इनके वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि 'बीहू' असम का फोक डांस है, यह कपल गुवाहटी में परफॉर्म कर रहा था।

मिलिंद और अंकिता के बीच में काफी लंबा उम्र का फासला

मिलिंद और अंकिता के बीच में काफी लंबा उम्र का फासला

आपको बता दें कि मिलिंद सोमन की उम्र 53 साल और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर की उम्र 27 साल है, दोनों के बीच में इतना लंबा उम्र का फासला है, जिसको लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं और दोनों काफी आलोचनाओं के घेरे में भी रहते हैं, दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। हालांकि मिलिंद और अंकिता दोनों इस बात को स्वीकार कर चुके हैं और इसलिए अब उन्हें उम्र से जुड़ा सवाल परेशान नहीं करता है।

 'फ्री टू लव' कैंपेन के

'फ्री टू लव' कैंपेन के

हाल ही में 'फ्री टू लव' कैंपेन के एक वीडियो में मिलिंद सोमन ने अंकिता से अपने रिश्ते के बारे में कहा था कि मेरे और उसकी उम्र में जितना अंतर है , उतना ही अंतर मेरे और मेरी मम्मी की उम्र के बीच में है, जबकि अंकिता का कहना था कि उम्र मेरे लिए सिर्फ एक नंबर है। इससे ज्यादा कुछ नहीं। मिलिंद और अंकिता ने एक दूसरे को 2015 में डेट करना शुरू किया था और दोनों आज साथ में काफी खुश नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+