कोरोना से ठीक होने के बाद प्लाज्मा डोनेट करने पहुंचे मिलिंद सोमन को अस्पताल ने लौटाया, ये बताई वजह

मुंबई, 18 मई: मशहूर मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन कुछ समय पहले कोरोना की चपेट में आ गए थे। कोरोना से ठीक होने के बाद वो प्लाज्मा डोनेट करना चाहते थे। इसके लिए मिलिंद अस्पताल पहुंचे थे लेकिन वो प्लाज्मा नहीं दे सके। अस्पताल ने मिलिंद को लौटा दिया क्योंकि उनके शरीर में एंटीबॉडी ठीक से नहीं बनी थी। मिलिंद सोमन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि प्लाज्मा नहीं दे पाने के बाद अब वो फिर से जंगल की ओर लौट रहे हैं।

एंटीबॉडीज ना होने के कारण अस्पताल ने वापस लौटा दिया

एंटीबॉडीज ना होने के कारण अस्पताल ने वापस लौटा दिया

मिलिंद सोमन बीते महीने में कोरोना की चपेट में आए थे। काफी समय तक वो मुंबई के बाहर बनाए अपने घर में क्वारंटीन रहे औ कोरोना से ठीक हो गए। ठीक होने के बाद मिलिंद प्लाज्मा डोनेट करना चाहते थे। प्लाज्मा थेरेपी को कई मामलों में काफी प्रभावी भी बताया गया है, हालांकि वऐसा हो नहीं पाया। मिलिंद का कहना है कि शरीर में जरूरत के मुताबिक एंटीबॉडीज ना होने के कारण अस्पताल ने वापस लौटा दिया है।

'मैं एक और संक्रमण से लड़ सकता हूं'

'मैं एक और संक्रमण से लड़ सकता हूं'

मिलिंद सोमन ने अपनी पोस्ट में लिखा है- प्लाज्मा थेरेपी कोई 100 फीसदी प्रभावशाली साबित नहीं हुई है, लेकिन कई विशेषज्ञों ने कोरोना से उबरने में इसे मददगार माना है। इसलिए मैंने सोचा कि मैं जो कुछ भी अपने ओर कर सकता हूं मुझे करना चाहिए। मैं प्लाज्मा डोनेट करने गया तो एंटीबॉडीज कम होने की वजह से लौटना पड़ा। मतलब ये हुआ कि मुझमें हल्के लक्षण थे और मैं एक और संक्रमण से लड़ सकता हूं, लेकिन किसी दूसरे इंसान की मदद नहीं कर सकता। इससे निराश हूं।

शहर से दूर ही ज्यादा वक्त बिताते हैं मिलिंद

शहर से दूर ही ज्यादा वक्त बिताते हैं मिलिंद

मिलिंद सोमन मुंबई से बाहर ज्यादा वक्त बिताते हैं। फिटनेस को लेकर मिलिंद सोमन बहुत जुनूनी हैं, वो सोशल मीडिया पर लगातार अपने वर्कआउट के फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। मिलिंद सोमन इस समय फिल्मों में बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। आखिरी बार वो 'पौरुषपुर' में नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+