वैलेंटाइन्स डे से पहले रोमांटिक हुए मिलिंद सोमन, पत्नी को KISS करते शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली। अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन ने खुद से 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता से पिछले साल शादी कर सबको चौंका दिया, लेकिन दोनों के बीच की कमेस्ट्री के बाद साफ हो गया कि प्यार के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखता है। सोशल मीडिया पर दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें अक्सर वायरल होती रही हैं। वेलेंटाइन्स डे से पहले एक बार फिर से मिलिंद सोमन और उसकी पत्नी अंकिता की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को लिप किस कर रहे हैं।

मिलिंद-अंकिता की रोमांटिक तस्वीर
वैलेंटाइन्स डे से पहले मिलिंद और अंकिता ने Kiss डे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर एक्टर मिलिंद सोमन और पत्नी अंकिता रोमांटिक अंदाज में दिखे। अंकिता ने मिलिंद को किस करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अंकिता ने तस्वीर के साथ एक प्यारा कैप्शन भी लिखा है, जो उनके बीच के रोमांटिक रिलेशनशिप को बयां कर रहा है। अंकिता ने लिखा, इस रौशनी से दिल का हर अंधेरा कोना रोशन हो जाता है। तुम्हारे साथ में और भी गहराइयों में जाना चाहती हूं। हमारे अंदर का जादू और भी बेहतर होता जा रहा है।

मिलिंद से 25 साल छोटी हैं अंकिता
आपको बात दें कि 53 साल के मिलिंद ने अपने से 25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता से शादी कर सबको चौंका दिया। पिछले साल अप्रैल में उन्होंने गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर से शादी की थी। दोनों की शादी काफी सुर्खियों में रही। दोनों के बीच उम्र के डिफ्रेंस को लेकर लोगों ने सवाल किया। सोशल मीडिया पर इसे लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया। लेकिन मिलिंद ने दोनों के उम्र को लेकर कहा था कि मैं उम्र के बीच फासले को कोई महत्व नहीं देता। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि दो लोग हमेशा अलग होते हैं, चाहे वो उम्र में हो, बैकग्राउंड को लेकर हो या संस्कृति को लेकर। दो लोगों के बीच प्यार मायने रखता है उम्र नहीं।

सुपर मॉडल रह चुके हैं मिलिंद
आपको बता दें कि मिलिंद सोमन सुपरमॉडल रह चुके है। उन्होंने साल 1995 में अलिशा चिनाय के म्यूजिक वीडियो Made In India के साथ बॉलीवुड में दस्तक की, जिसके बाद वो मशहूर हो गए, लेकिन साल 1995 में ही उन्होंने टफ शूज के एक विज्ञापन में विवादित पोज दिया, जिसे लेकर काफी बवाल हुआ। मिलिंद अपने फिटनेस और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वो एक बेहतरीन मैराथन रनर है। उन्होंने अंकिता के साथ दूसरी शादी की है। इससे पहले साल 2006 में उन्होंने फ्रांस की एक्ट्रेस मिलिन जैम्पेनोई से शादी की थी, लेकिन वो शादी सिर्फ 3 साल चल सकी थी।
View this post on InstagramA post shared by Ankita Konwar (@ankita_earthy) on












Click it and Unblock the Notifications