आकांक्षा पुरी से शादी कर रहे मीका सिंह? खुद एक्ट्रेस ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

मुंबई: पिछले साल बॉलीवुड में कई शादियों होनी थीं, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से उन्हें टालना पड़ा। फिर नए साल में जैसे ही हालात सामान्य हुए वैसे ही फिल्मी सितारों की शादी का सिलसिला शुरू हो गया, जहां वरुण धवन, दिया मिर्जा समेत कई लोग शादी के बंधन में बंधे। अब फेमस सिंगर मीका सिंह की शादी की खबर सामने आई है। साथ ही इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Mika Singh से शादी की खबरों पर Akanksha Puri ने तोड़ी चुप्पी- 'सॉरी ऐसा नहीं है' | वनइंडिया हिंदी
    गुरुद्वारे में साथ दिखे दोनों

    गुरुद्वारे में साथ दिखे दोनों

    दरअसल एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा के ब्रेकअप की खबर कुछ दिनों से आ रही है। इस बीच आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो सिंगर मीका सिंह के साथ गुरुद्वारे में नजर आईं। इस वीडियो के साथ आकांक्षा ने लिखा कि 'आशीर्वाद ले रहे हैं'। उन्होंने मीका सिंह को टैग करते हुए दिल वाला इमोजी भी बनाया। वीडियो में दोनों आराम से बैठकर गुरुद्वारे में अरदास सुनते नजर आए। इसके बाद ये वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोग दोनों को बधाई देने लगे।

    आकांक्षा ने तोड़ी चुप्पी

    आकांक्षा ने तोड़ी चुप्पी

    कुछ लोगों ने वीडियो के साथ अफवाह उड़ा दी कि दोनों शादी के बंधन में बंध रहे हैं। जिस पर अब आकांक्षा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं ये बात जानती हूं कि फैन्स हम दोनों को साथ में देखना चाहते हैं, लेकिन मैं लोगों से माफी मांगते हुए कहना चाहती हूं कि ऐसा कुछ नहीं है। इसके बाद बधाई देने वाले लोग शांत हुए और वीडियो की सच्चाई सबके सामने आई।

    माता पार्वती का निभाया रोल

    आपको बता दें कि आकांक्षा मॉडल होने के साथ ही एक एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश में माता पार्वती का रोल अदाकर उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। बिग बॉस के 13वें सीजन में जब पारस छाबड़ा की एंट्री हुए तो वो आकांक्षा को डेट कर रहे थे। बाद में दोनों के अलग होने की खबर आई। फिल्मी गलियारों में अब पारस का नाम एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+