क्रैश हुआ फाइटर प्लेन मिग- 27, पायलट सुरक्षित
बागमेड़। आज जयपुर के बागमेंड के पास एक बार फिर से वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। भारतीय वायु सेना का फाइटर प्लेन मिग- 27 राजस्थान के बाड़मेर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान भरते वक्त मिग क्रैश होगा, हालांकि, पायलट सुरक्षित निकलने में सफल रहा।

अब तक इस बात की सूचना नहीं मिल पाई है कि फाइटर प्लेन के कैश होने से जमीन पर कोई हताहत हुआ है या नहीं। हादसे के बाद वायु सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये दुर्घटना दोपहर बाद तीन बजकर 10 मिनट पर हुई।
रक्षा विभाग के मुताबिक मिग-27 विमान ने जोधपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी और उसे राजस्थान में उत्तरलाय वायुसेना स्टेशन पर उतरना था। ये मिग 27 का नियमित उड़ान था, लेकिन आज उड़ान भरने के साथ ही विमान क्रैश हो गया। दुर्घटना स्थल पर बचाव अभियान के लिए हेलिकाप्टरों को भेजा गया है। दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications