आईआईटी छात्रों को 1.5 करोड़ का पैकेज दे रही माइक्रोसॉफ्ट, उबर दूसरे नंबर पर
लगातार तीसरे साल माइक्रोसॉफ्ट आईआईटी छात्रों को सबसे ज्यादा पैकेज देने वाली कंपनी बनकर ऊभरी है। कंपनी आईआईटी छात्रों को अमेरिका में नौकरी के लिए सलाना 1.5 करोड़ का पैकेज दे रही है।
नई दिल्ली। लगातार तीसरे साल माइक्रोसॉफ्ट आईआईटी छात्रों को सबसे ज्यादा पैकेज देने वाली कंपनी बनकर ऊभरी है। कंपनी आईआईटी छात्रों को अमेरिका में नौकरी के लिए सलाना 1.5 करोड़ का पैकेज दे रही है। आईआईटी अधिकारियों ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट के बाद कैब कंपनी उबर दूसरे नंबर पर है, जो सलाना 1 करोड़ से ज्यादा का पैकेज ऑफर कर रही है। ये पैकेज 2019 में ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को ऑफर किया गया है।

आईआईटी के प्लेसमेंट सेल के मेंबर्स ने बताया कि अभी तक माइक्रोसॉफ्ट और उबर ही ऐसी कंपनियां हैं, जो छात्रों को 1 करोड़ रुपये से ऊपर का पैकेज ऑफर कर रही हैं। माइक्रोसॉफ्ट $214,600 (1,49,50,109 रुपये) का पैकेज दे रही है, जिसमें बेस सैलरी, परफॉर्मेंस बोनस और बाकी चीजें शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड में अब बच्चों को पढ़ाई जाएगी वैदिक गणित, अगले साल से होगा शुरू
इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक माइक्रोसॉफ्ट इंडिया की ह्यूमन रिसोर्स की हेड ईरा गुप्ता ने कहा कि भारत माइक्रोसॉफ्ट के लिए इंजीनियरिंग टैलेंट का एक सोर्स है। 'इस साल हम भारत के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में 400 से ज्यादा जॉब ऑफर पहले ही दे चुके हैं और 8 आईआईटी में असाधारण प्रतिभा की तलाश जारी रहेगी, जिनके हायरिंग स्लॉट 1 दिसंबर को खुलेंगे।' जहां नए आईआईटी में हायरिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वहीं पुराने और प्रतिष्ठीत आईआईटी में ये 1 दिसंबर से शुरू होगी।
माइक्रोसॉफ्ट और उबर के अलावा कई ग्लोबल कंपनियां भी छात्रों को इंटरनेशनल रोल ऑफर कर रही हैं। ग्लोबल इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट फर्म स्कॉयरप्वाइंट कैपिटल और जापानी कंपनियां जैसे वर्क्स एप्लीकेशनंस और मरकरी भी आईआईटी से छात्रों को नौकरी पर रख रही हैं।
ये भी पढ़ें: एशियाई कॉलेजों की रैंकिंग में भारत से आईआईटी बॉम्बे का प्रदर्शन सबसे अच्छा, मिली 33वीं रैंक












Click it and Unblock the Notifications