यूपी बोर्ड में अब बच्चों को पढ़ाई जाएगी वैदिक गणित, अगले साल से होगा शुरू
अगले साल से यूपी बोर्ड के बच्चों को सिलेबस में वैदिक गणित भी पढ़ाई जाएगी। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने स्कूलों में वैदिक गणित पढ़ाने को लेकर यूपी बोर्ड को ये प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।
लखनऊ। अगले साल से यूपी बोर्ड के बच्चों को स्कूलों में वैदिक गणित भी पढ़ाई जाएगी। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ने स्कूलों में वैदिक गणित पढ़ाने को लेकर यूपी बोर्ड को ये प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस व्यवस्था को अगले अकादमिक सत्र से लागू किया जाएगा। विद्या भारती ने कहा कि हमारी शिक्षा में पश्चिम सभ्यता की छाप है, इसे दूर करने के लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया था।

यूपी बोर्ड ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सिलेबस में वैदिक गणित को शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। सोमवार को प्रेसवार्ता में विद्या भारती के महामंत्री ललित बिहारी गोस्वामी ने कहा, 'हमारी शिक्षा राष्ट्र केंद्रित नहीं है, उसमें पश्चिम सभ्यता की छाप है। इसे दूर करने के लिए बोर्ड को 32 प्वॉइंट्स का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें से वैदिक गणित को स्वीकृति मिल गई है।'
ये भी पढ़ें: एशियाई कॉलेजों की रैंकिंग में भारत से आईआईटी बॉम्बे का प्रदर्शन सबसे अच्छा, मिली 33वीं रैंक
महामंत्री ने आगे कहा कि इतिहास में जिन योद्धाओं की गाथाएं नहीं हैं, उन्हें भी शामिल करने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि अगले अकादमिक सत्र के बाद बाकी बदलावों के लिए कोशिश की जाएगी। वैदिक गणित में गणित को संस्कृत के सूत्रों से पढ़ाया जाता है। इससे गणना आसान हो जाती है। 12 साल पहले भी ये शुरू हुआ था लेकिन कुछ ही सालों में बंद कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें: CBSE छात्रों के लिए अच्छी खबर, अब लिखित और प्रैक्टिकल में मिलाकर लाने होंगे 33 फीसदी अंक
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications