एशियाई कॉलेजों की रैंकिंग में भारत से आईआईटी बॉम्बे का प्रदर्शन सबसे अच्छा, मिली 33वीं रैंक
एशियाई विश्वविद्यालयों की क्यूएस रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे देश का पहला शैक्षणिक संस्थान बनकर ऊभरा है। बुधवार को जारी इस रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे 33वें स्थान पर रहा है। वहीं आईआईटी दिल्ली 40वें और आईआईटी मद्रास 48वें स्थान पर रहा।
नई दिल्ली। एशियाई विश्वविद्यालयों की क्यूएस रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे देश का पहला शैक्षणिक संस्थान बनकर ऊभरा है। बुधवार को जारी इस रैंकिंग में आईआईटी बॉम्बे 33वें स्थान पर रहा है। वहीं आईआईटी दिल्ली 40वें और आईआईटी मद्रास 48वें स्थान पर रहा। इस रैंकिंग में भारत का कोई भी शैक्षणिक संस्थान टॉप 30 में अपनी जगह नहीं बना पाया। इस लिस्ट में पहले नंबर पर सिंगपुर की नेशनल यूनिवर्सिटी रही।

क्यूएस रैंकिंग फॉर एशिय यूनिवर्सिटीज में आईआईटी बॉम्बे एक रैंक की छलांग लगा इस साल 33वें नंबर पर है। पिछले साल इसका स्थान 34 था। वहीं आईआईटी दिल्ली पिछले साल की ही तरह इस साल भी 40वें स्थान पर रहा। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर ने इस साल रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग ने दूसरा और सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
ये भी पढ़ें: मानव पूंजी सूचकांक में भारत को मिला 115वां स्थान, सरकार ने खारिज की रिपोर्ट
भारत के प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर को 50 वां स्थान मिला है। आईआईटी खड़गपुर इस लिस्ट में 53वें और आईआईटी कानपुर 61वें स्थान पर रहा। वहीं आईआईटी रुड़की 86वीं और आईआईटी गुवाहटी को 107वीं रैंक प्राप्त हुई। विश्विविद्यालयों में 62वें स्थान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी सबसे आगे रहा। हैदराबाद यूनिवर्सिटी 106ठें और कलकत्ता यूनिवर्सिटी 134वें स्थान पर रहा। क्यूएस ने बताया कि एशिया की रैंकिंग के लिए 11 इंडीकेटर्स का इस्तेमाल किया गया था।
ये भी पढ़ें: CBSE छात्रों के लिए अच्छी खबर, अब लिखित और प्रैक्टिकल में मिलाकर लाने होंगे 33 फीसदी अंक












Click it and Unblock the Notifications