कोरोना ने तोड़ा मिया खलीफा का ये सपना, पोस्ट लिखकर कहा- मुझे मेरी किसी एक ड्रेस में दफना देना...

पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने एक इमोशनल पोस्ट लिखते हुए अपनी एक मिरर सेल्फी शेयर की है...

नई दिल्ली। खतरनाक कोरोना वायरस ने इस समय दुनिया के कई बड़े देशों में कोहराम मचा रखा है। चीन, इटली, ईरान, अमेरिका और स्पेन जैसे देश इस वायरस की चपेट में हैं। अभी तक के आंकडो़ं के मुताबिक दुनियाभर में करीब 15 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, जबकि अब तक 90 हजार लोगों की मौत इस वायरस के कारण हो चुकी है। कोरोना वायरस की इस महामारी को रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन घोषित किया हुआ है, जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में कैद हैं। कोरोना वायरस के इसी सकंट के बीच पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट लिखी है।

'अगर मेरी शादी होने से पहले ये दुनिया खत्म हो जाए तो...'

'अगर मेरी शादी होने से पहले ये दुनिया खत्म हो जाए तो...'

दरअसल, लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए मिया खलीफा ने अपनी शादी टाल दी है। इंस्टाग्राम पर मिया खलीफा ने एक भावुक पोस्ट लिखकर अपनी शादी टलने का दुख जाहिर किया है। मिया खलीफा ने दुल्हन की व्हाइट ड्रेस में अपनी एक मिरर सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर के कैप्शन में मिया खलीफा ने लिखा है, 'अगर रॉबर्ट सैंडबर्ग से मेरी शादी होने से पहले ये दुनिया खत्म हो जाए तो प्लीज मेरे क्लोसेट पर टंगी इन 12 ड्रेस में से किसी एक को पहनाकर मुझे दफन कर देना। ये वो ड्रेस हैं, जो मैं जून में होने वाली अपनी शादी में पहनने वाली थी।'

जून में होने वाली थी मिया खलीफा की शादी

मिया खलीफा इसी साल जून में अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉबर्ट सैंडबर्ग के साथ शादी करने वालीं थी। पिछले साल मिया खलीफा ने ही अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ सगाई की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर मिया खलीफा ने ब्‍वॉयफ्रेंड रॉबर्ट सेंडबर्ग के साथ एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी ऊंगली में सगाई की रिंग दिख रही थी। फोटो में मिया ने स्‍वीडन भाषा में कैप्‍शन लिखा था- इंगेज्‍ड।

लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे मिया खलीफा और रॉबर्ट

लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे मिया खलीफा और रॉबर्ट

गौरतलब है कि रॉबर्ट सेंडबर्ग पेशेवर तौर पर शेफ हैं। रॉबर्ट सेंडबर्ग और मिया खलीफा लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की एक-दूसरे संग स्पेशल कमेस्ट्री की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। रॉबर्ट ने बताया कि वह दोनों इस हफ्ते के आखिरी में शिकागो गए, जहां उन्होंने शानदार डिनर किया और वहीं मिया को प्रपोज किया था।

एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ने के बाद से सुर्खियों में मिया खलीफा

एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ने के बाद से सुर्खियों में मिया खलीफा

आपको बता दें कि एडल्ट फिल्मों की पूर्व एक्ट्रेस मिया खलीफा एडल्ट इंडस्ट्री छोड़ने के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। हाल के दिनों में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी अपने कुछ ऐसे इंटरव्यू शेयर किए थे, जिनमें उन्होंने पोर्न इंडस्ट्री से जुड़ी बातें बताईं। मिया खलीफा ने साल 2015 में पोर्न इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था, लेकिन 3 महीने बाद ही इस इंडस्ट्री को छोड़ दिया। इस दौरान मिया खलीफा कुछ एडल्ट साइट्स में टॉप एक्ट्रेस के तौर पर भी रहीं।

'आज मेरी कोई पर्सनल लाइफ नहीं'

'आज मेरी कोई पर्सनल लाइफ नहीं'

बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में मिया खलीफा ने पोर्न इंडस्ट्री में काम करने के दौरान अपने अनुभव शेयर करते हुए बताया था, 'आज मेरी कोई पर्सनल लाइफ नहीं है। मुझे लगता है कि जब मैं पब्लिक के बीच जाती हूं तो मैं वो तनाव महसूस करती हूं। जो नजरें मुझे देखती हैं, मुझे ऐसा लगता है कि लोग मेरे कपड़ों के अंदर झांकने की कोशिश करते हैं। मुझे बहुत शर्म महसूस होती है। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने अपनी प्राइवेसी के सारे अधिकार खो दिए हैं, क्योंकि मैं महज एक गूगल सर्च भर दूर हूं।'

'कुछ गलतियां माफ करने लायक नहीं होतीं'

'कुछ गलतियां माफ करने लायक नहीं होतीं'

मिया खलीफा ने आगे बताया, 'शुरुआत में मेरे परिवार को पोर्न इंडस्ट्री में मेरे काम करने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और जब उन्हें पता चला तो उन्होंने मुझे अस्वीकार कर दिया। उस वक्त मैं ना केवल दुनिया, बल्कि अपने परिवार और मेरे आसपास के लोगों से पूरी तरह से अलग-थलग महसूस कर रही थी। खासतौर पर तब, जब मैंने उस इंडस्ट्री को छोड़ दिया, उसके बाद भी मैं अकेली थी। और उस वक्त मुझे एहसास हुआ कि कुछ गलतियां माफ करने लायक नहीं होतीं, लेकिन वक्त सभी घावों को भर देता है और चीजें अब ठीक हो रही हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+