रिपोर्ट में खुलासा, कश्मीर में अशांति फैलाने के लिए पाकिस्तान ने बनाया है ये 'गंदा प्लान'
गृह मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पाकिस्तान के निशाने पर कश्मीर का आम शहरी है, जिसे उसका कर पड़ोसी देश घाटी के अमन को नुकसान पहुंचा रहा है।
नई दिल्ली। कश्मीर में लगातार बिगड़ते हालात के बीच एक बार फिर इसके पीछे पाकिस्तान के हाथ की बात सामने आई है। गृह मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पाकिस्तान के घाटी का अमन-चैन बिगड़ने के नए प्लान में उसके निशाने पर कश्मीर का आम शहरी है, जिनको बहकाकर पड़ोसी देश घाटी के अमन को नुकसान पहुंचा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की 2016-17 वार्षिक रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान स्थानीय कश्मीरी नागरिकों को भारत के खिलाफ भड़का रहा है। रिपोर्ट में कश्मीर की अशांति के पीछे सीधे-सीदे पाकिस्तान के होने की बात सामने आई है। पाक की ओर से घुसपैठ की बात भी रिपोर्ट में है। रिपोर्ट में सबसे खास बात ये है कि पाक ने रणनीति को बदलते हुए इस बार आम नागिरकों को बहकाने की कोशिश कर कश्मीर को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।
बीते साल हिंसा में बेतहाशा बढ़ोत्तरी
रिपोर्ट के मुताबिक, 2015 के मुकाबले 2016 में आंतकी वारदातें 54 फीसदी बढ़ीं। वहीं सुरक्षाबलों के जवानों की मौतें 110 फीसदी ज्यादा हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 2016 में कश्मीर में हिंसा के 322 मामलों में 82 जवानों और 15 नागरिकों की जान गई जबकि 150 आंतकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इसके मुकाबले में 2015 में 208 हिंसा की घटनाओं में 39 जवानों और 17 नागरिकों की जान गई थी जबकि 108 आतंकियों की मौत हुई थी।
घुसपैठ की बात की जाए तो रिपोर्ट के मुकाबिक, 2016 में घुसपैठ के 364 मामले सामने आए और 112 आतंकियों ने घुसपैठ की। वहीं 2015 में घुसपैठ के 121 मामलों में 33 आतंकियों ने घुसपैठ की थी। आपको बता दें कि बीते एक साल से कश्मीर के हालात बेहद खराब हैं। लगातार हिंसा से घाटी की जिंदगी पटरी से उतरी हुई है।
इसे भी पढ़ें- सेना ने कुपवाड़ा में चार घुसपैठियों को मारा, चारों के पाकिस्तानी नागरिक होने का अंदेशा












Click it and Unblock the Notifications