सेना ने कुपवाड़ा में चार घुसपैठियों को मारा, चारों के पाकिस्तानी नागरिक होने का अंदेशा
कुपवाड़ा में इंडियन आर्मी ने चार घुसपैठियों को मार गिराया जिन पर पाकिस्तान का नागरिक होने का शक। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन जारी है।
कुपवाड़ा। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में इंडियन आर्मी ने सोमवार को चार घुसपैठियों को मार गिराया है। माना जा रहा है ये चारों घुसपैठिए पाकिस्तानी नागरिक थे। यह सभी कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में छिप थे। फिलहाल इंडियन आर्मी ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन जारी है। इस घटना में और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

पिछले सोमवार को हुआ था एक हमला
पिछले सोमवार को ही श्रीनगर के पंथा चौक पर सीआरपीएफ के काफिले पर एक बंदूकधारी ने हमला बोल दिया। इस हमले में तीन जवानों के घायल हो गए थे। इस हमले के बाद सीआरपीएफ के पीआरओ बी चौधरी ने कहा था कि घाटी के उप-चुनावों से पहले अलगाववादियों ने बहिष्कार का ऐलान किया है। उन्होंने बताया था कि कि सीआरपीएफ पूरी तरह से अलर्ट पर है। उनका मानना था कि श्रीनगर में होने वाले उप चुनावों के चलते आतंकियों ने हमला किया है। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि घुसपैठ की यह घटना 19 अप्रैल को होने वाले उपचुनावों से पहले दहशत फैलान की एक कोशिश है।
रविवार को हुई जमकर हिंसा
यह घटना रविवार को उपचुनावों में हुई हिंसा के बाद हुई है। घाटी में जो उपचुनाव हुए हैं उनमें बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है और 30 वर्षों के इतिहास में पहली बार सबसे कम वोटिंग दर्ज हुई है। श्रीनगर की लोकसभा सीट समेत नौ विधानसभा सीटों के लिए होने वाली वोटिंग के दौरान अलग-अलग जगहों पर हिंसा हुई जिसमें आठ लोगों की मौत हुई। साथ ही 150 सुरक्षाकर्मी और 36 नागरिकों के घायल होने की खबरें हैं। श्रीनगर में सिर्फ 7.14 प्रतिशत ही मतदान हुआ और यहां पर ही आठ लोगों की मौत हुई है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि वर्ष 1998 के बाद इतने खराब हालात उन्होंने देखे हैं।











Click it and Unblock the Notifications