गृह मंत्रालय ने 'घरेलू हवाई यात्रा' को प्रतिबंधित सूची से हटाया

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन को दो महीने होने वाले हैं। सरकार धीमे-धीमे कई सेवाओं में शर्तों के साथ छूट दे रही है। सरकार ने 25 मई से घरेलू उड़ानें एक बार फिर से शुरू करने के आदेश दिए हैं। इसी के साथ गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन दिशानिर्देशों में निषिद्ध गतिविधियों की सूची से 'यात्रियों की घरेलू हवाई यात्रा' को हटा दिया है। इस संबंध में मंत्रालय ने विज्ञप्ति भी जारी की है।

MHA deletes domestic air travel of passengers from list of prohibited activities in lockdown guidelines

इससे पहले नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि 25 मई से कुल घरेलू उड़ानों में से कुछ प्रतिशत फ्लाइट का ही संचालन किया जाएगा। इसके बाद जो अनुभव रहेगा, उसके आधार पर उड़ानों की संख्या को बढ़ा दिया जाएगा। बता दें कि देशभर में लॉकडाउन लागू होने के बाद उड़ानों को भी बंद कर दिया गया था। डेढ़ महीने से ज्यादा समय से देश में उड़ाने बंद हैं। सरकार लॉकडाउन के बीच ही अब उड़ानें शुरू करने जा रही है। हालांकि अतंरराष्ट्रीय उड़ाने अभी शुरू नहीं होंगी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने ट्वीट कर लिखा, देश में 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी। सभी एयपोर्ट इसके लिए तैयार रहें। हालांकि यात्रा के लिए कुछ गाइडलाइन को फॉलो करना होगा। पुरी ने कहा है कि यात्रियों के लिए गाइडलाइन मंत्रालय की तरफ से अलग से जारी की जा रही हैं।

इंडिगो स्पाइसजेट, गोएयर एक जून से टिकटों की बुकिंग पहले से ही कर रहे थे। हालांकि उड़ाने शुरू करने को लेकर हाल ही में हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि मामले में केंद्र अकेले फैसला नहीं ले सकता है। राज्य सरकारों को भी हवाई सेवा शुरू करने को लेकर तैयार होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+