'मेट्रोमैन' ई श्रीधरन ने दिया राजनीति से इस्तीफा, कहा - "मैं कभी राजनेता नहीं था"

नई दिल्‍ली, 16 दिसंबर। 'मेट्रोमैन' ई श्रीधरन ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के एक साल से भी कम समय में सक्रिय राजनीति छोड़ दी है। गुरुवार को अचानक उन्‍होंने राजनीति से इस्‍तीफा देने का ऐलान करते हुए कहा किया वो कभी भी सक्रिय राजनीति में नहीं रहे।

Metroman E Sreedharan

श्रीधरन ने कहा "मैं कभी राजनेता नहीं था," उन्होंने सक्रिय राजनीति से बाहर निकलने की घोषणा करते हुए कहा, "राजनीति में सक्रिय नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि मैं राजनीति को पीछे छोड़ रहा हूं।"

उन्‍होंने अब मैं 90 वर्ष का हूं। राजनीति में आगे बढ़ना खतरनाक है। मेरा अब राजनीति को लेकर कोई सपना नहीं है। मुझे अपनी धरती की सेवा के लिए राजनीति की जरूरत नहीं है। मैं पहले से ही तीन ट्रस्टों के माध्यम से ऐसा करता आ रहा हूं।

बता दें ई श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव 2021 में भाजपा की ओर से सीएम का चेहरे के तौर पर चुनाव में उतारे गए थे। लेकिन केरल विधानसभा चुनाव में पलक्कड़ सीट से वो चुनाव लड़े और मौजूदा विधायक शफी परम्बिल से 3,859 मतों से हार गए थे।

Recommended Video

    Metro Man E Sreedharan ने Active Politics को कहा अलविदा, जानें फ्यूचर प्लान | वनइंडिया हिंदी

    बीजेपी-एनडीए, जिसने 2 अप्रैल को विधानसभा चुनाव लड़ा था, केरल में कम से कम 35 सीटों पर जीत की उम्मीद की थी लेकिन नेमोम जैसी अपनी अकेली सीट पर भी अपनी जीत बरकरार रखने में विफल रही। 'मेट्रोमैन' श्रीधरन और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन सहित भाजपा के सभी प्रमुख चुनावी उम्‍मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+