कोरोना के बीच देशभर में शुरू हुई मेट्रो रेल सेवा, देखिए किस राज्य की कैसी है तस्वीर

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी के बीच सोमवार से देश के अलग-अलग राज्यों में मेट्रो रेल सेवा शुरू हो गई है। करीब पांच महीने बाद मेट्रो सेवा शुरू हुई है। इस बीच यात्रियों के लिए कुछ जरूरी नियम भी जारी किए गए हैं। जिन्हें नहीं मानने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। यात्रियों के लिए मास्क पहनकर आना और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। इसके साथ ही कैशलेस टिकटिंग पर अधिक जोर दिया जा रहा है।

Recommended Video

    Unlock 4: सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच 169 दिन बाद पटरी पर ऐसे दौड़ी Delhi Metro | वनइंडिया हिंदी
    delhi metro, metro, noida metro, noida, coronavirus, metro service in coronavirus pandemic, metro rail service amid coronavirus, covid-19, pictures of metro rail services in coronaviurs, metro rail services in different states, metro rail service in delhi, metro rail service in noida, metro rail service in uttar pradesh, metro rail service in lucknow, कोरोना वायरस, कोविड-19, दिल्ली मेट्रो, नोएडा मेट्रो, एनएमआरसी, डीएमआरसी, मेट्रो रेल सेवा की तस्वीरे, दिल्ली में मेट्रो, नोएडा में मेट्रो सेवा, कोरोना वायरस में मेट्रो सेवा

    साथ ही संक्रमण से यात्रियों को बचाने के लिए जरूरी उपाय भी अपनाए जा रहे हैं। प्रवेश द्वार पर यात्रियों की स्क्रीनिंग कर तापमान की जांच की जा रही है। लोगों को उचित दूरी पर बैठने को कहा गया है। हर कोच में यात्रियों की संख्या पहले से काफी कम की गई है। वहीं प्लैटफॉर्म और टिकटिंग काउंटर पर भी यात्रियों को उचित दूरी पर खड़ा करने के लिए मार्किंग की व्यवस्था की गई है। तो चलिए तस्वीरों के जरिए देखते हैं कि किस राज्य की स्थिति कैसी है।

    delhi metro

    ये तस्वीर दिल्ली मेट्रो के हुडा सिटी सेंटर की है। दिल्ली में येलो लाइन और रैपिड लाइन की सेवाएं शुरू की गई हैं।

    noida metro

    तस्वीर नोएडा मेट्रो की है। आज एनएमआरसी ने भी अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। मैट्रो की सैनिटाइजेशन के बाद कर्मचारी सफर कर रहे हैं।

    kochi

    केरल के कोच्चि में भी मेट्रो सेवाएं आज से शुरू हो गई हैं। पहले चरण में मेट्रो 20 मिनट के अंतराल पर सुबह 7 बजे से रात के 8 बजे तक चलेगी।

    telangana

    तेलंगाना में हैदराबाद मेट्रे सेवा फिर से शुरू हो गई है। यहां फेज एक में रेड लाइन की सेवा शुरू हुई है। जो एलबी नगर से मियापुर तक है।

    lucknow

    उत्तर प्रदेश में लखनऊ मेट्रो आज से लोगों के लिए शुरू हो गई है। लखनऊ मेट्रो सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी।

    bengaluru

    कर्नाटक के बेंगलुरू में मेट्रो स्टेशन पर हैंड फ्री थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है।

    rajiv

    दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की तस्वीर। राजधानी में येलो लाइन (हुड्डा सिटी सेंटर से समयपुर बादली) और रैपिड मेट्रो सेवा शुरू हो गई है।

    gurugram

    हरियाणा- दिल्ली मेट्रो ने येलो लाइन और रैपिड मेट्रो गुरुग्राम पर आज सुबह 7 बजे से सेवाएं फिर से शुरू कीं।

    dmrc

    दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ कर्मी मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल करते हुए। ताकि सोशल डिस्टैंसिंग बनी रहे।

    dmrc

    सीआईएसएफ कर्मी दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग करते हुए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+