राष्ट्रपति पद की रेस में अब श्रीधरन का भी नाम,पीएम की पहली पसंद की तौर पर उभरे मेट्रोमैन

सियासी गलियारों में ये चर्चा जोरों पर है कि आखिर कौन होगा अगला राष्ट्रपति, तरह तरह के कयास लगाए जा रहे है। इसी बीच पीएम मोदी ने अगले राष्ट्रपति ने मेट्रो मैन श्रीधरन का नाम तय कर लिया है।

नई दिल्ली। देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच मेट्रोमैन ई श्रीधरन का नाम एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर उभरा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एनडीए विपक्ष को मात देने के लिए श्रीधरन को अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बना सकती है।

पता चल गया, मेट्रो मैन हैं अगले राष्ट्रपति के लिए पीएम मोदी की पसंद

श्रीधरन के नाम पर सहमति बनने की बात इसलिए सामने आई है क्योंकि कोच्च‍ि मेट्रो का शनिवार को उद्घाटन होना है। लेकिन इसके लिए भेजे गए निमंत्रण पत्र में मेट्रोमैन कहे जाने वाले श्रीधरन का नाम नहीं है। इस सूची में श्रीधरन का नाम ना होने पर विपक्ष ने केंद्र सरकार की आलोचना भी शुरू कर दी है। लेकिन रिपोर्टस के मुताबिक केंद्र सरकार ने ऐसा सोची समझी रणनीति के तहत किया है।

आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो सहित देश के कई राज्यों में मेट्रो पहुंचाने में श्रीधरन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बात की पूरी संभावना है कि श्रीधरन को 17 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए का कैंडिडेट बनाया जाय। इसी के मद्देनजर पीएम मोदी चाहते हैं कि श्रीधरन इस तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहें क्योंकि उनका नाम राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए आगे किया जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+