Me Too: 'पार्टी में पूरी रात शराब पीते रहे पीयूष मिश्रा, फिर मेरा हाथ पकड़कर...'

महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक महिला ने फेसबुक पर अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि एक पार्टी के दौरान पीयूष मिश्रा ने उनसे फ्लर्ट करने की कोशिश की और उनका हाथ भी गलत तरीके से छुआ।

Piyush Mishra

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर चल रहे #MeToo कैंपेन के तहत फिल्म इंडस्ट्री से कई नामीं हस्तियों का नाम यौन शोषण के मामलों में सामने आया है। इस कड़ी में जानें-मानें लेखक और अभिनेता पीयूष मिश्रा पर भी एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक महिला ने फेसबुक पर अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि एक पार्टी के दौरान पीयूष मिश्रा ने उनसे फ्लर्ट करने की कोशिश की और उनका हाथ भी गलत तरीके से छुआ। महिला के आरोप के बाद मिश्रा ने इसपर सफाई देते हुए कहा कि वो शराब के नशे में थे, उन्हें ये मामला याद नहीं है।

महिला ने लगाए पीयूष मिश्रा पर आरोप

महिला ने लगाए पीयूष मिश्रा पर आरोप

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक, गीतकार, निर्देशक और अभिनेता पीयूष मिश्रा का नाम भी #MeToo में सामने आया है। मीडिया में काम करने वाली एक महिला ने फेसबुक पर आपबीती सुनाते हुए बताया कि पीयूष मिश्रा ने एक पार्टी में उनके साथ गलत तरीके से बर्ताव किया था। महिला ने लिखा की 2014 में वो एक पार्टी में बतौर फैन पीयूष मिश्रा से मिली थीं। इस पार्टी में पीयूष मिश्रा मुथ्य अतिथि थे। 'मैं कोने में खड़ी थी, उन्होंने मुझे बुलाया और अपने बगल में बैठने को कहा। मैंने उन्हें बताया कि मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। इसके बाद उन्होंने मुझसे 20-25 लोगों के सामने हल्का फ्लर्ट करना शुरू कर दिया।'

'मेरा हाथ पकड़कर रगड़ने लगे पीयूष मिश्रा'

'मेरा हाथ पकड़कर रगड़ने लगे पीयूष मिश्रा'

महिला ने आगे लिखा, 'उन्होंने मेरी आखों में देखकर गाना गाया। सबकुछ अच्छा था तब तक। वो पूरी पार्टी के दौरान पीते रहे और पार्टी खत्म होने तक काफी नशे में थे। हर कोई पार्टी छोड़कर जा रहा था। मैं अपने दोस्त के लिए इंतजार कर रही थी ताकि हम घर जा सकें। मैं जैसे ही उनके (पीयूष मिश्रा) के पास से गुजरी, उन्होंने मेरा हाथ पकड़ लिया और रगड़ने लगे।' महिला ने बताया कि उन्होंने पार्टी की होस्ट को इशारे में बताया और उसने मामला भांपते हुए महिला को छत पर बुला लिया। महिला ने आगे बताया कि पीयूष मिश्रा ने थोड़ी देर बाद दोबारा उनके जब ऐसा ही किया तो वो चिल्ला पड़ीं, 'आप प्लीज बैठ जाइए।'

सफाई में मिश्रा ने कहा- 'शराब के नशे में था, याद नहीं'

सफाई में मिश्रा ने कहा- 'शराब के नशे में था, याद नहीं'

ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग महिला के पास आ गए और उन्हें वहां से ले चले। महिला ने लिखा कि अगर वहां पार्टी की होस्ट मौजूद नहीं होती तो वो पीयूष मिश्रा द्वारा यौन शोषण का शिकार हो सकती थीं। महिला के लगाए आरोपों पर पीयूष मिश्रा ने सफाई दी है। पीयूष मिश्रा ने कहा कि उन्हें ये घटना याद नहीं है। उन्होंने कहा, 'मुझे ये मामला याद नहीं क्योंकि मैंने शराब पी हुई थी। हालांकि, अगर मैंने महिला को अपने शब्दों या बर्ताव से असहज महसूस कराया है तो मैं इसके लिए माफी चाहता हूं।'

#MeToo में बॉलीवुड के कई चेहरे हुए बेनकाब

#MeToo में बॉलीवुड के कई चेहरे हुए बेनकाब

पीयूष मिश्रा द्वारा माफी मांगे जाने पर महिला ने कहा कि वो अब इस मुद्दे को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। बता दें कि बॉलीवुड में सुभाष घई, आलोक नाथ, नाना पाटेकर, रोनित रॉय समेत कई अन्य लोगों का नाम यौन शोषण के मामलों में सामने आया है। वहीं राजनीति में भी आरोपियों को बेनकाब करने की मुहीम तेज हो गई है। विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर पर सात महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। अकबर पर आरोप लगने के बाद से विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग करना शुरू कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+