Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आलोक नाथ को माफ करने के लिए तैयार हैं विंता नंदा, बोलीं- लेकिन पश्चाताप तो दिखाएं

खुला खत लिखकर अभिनेता आलोक नाथ पर रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालीं लेखक विंता नंदा ने कहा कि वो उन्हें माफ करने के लिए तैयार हैं। विंता नंदा ने कहा कि अगर आलोक नाथ थोड़ा सा भी पश्चाताप दिखा दें, तो वो उन्हें माफ कर देंगी।

Alok Nath, Vinta Nanda

नई दिल्ली। खुला खत लिखकर अभिनेता आलोक नाथ पर रेप और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वालीं लेखक विंता नंदा ने कहा कि वो उन्हें माफ करने के लिए तैयार हैं। विंता नंदा ने कहा कि अगर आलोक नाथ थोड़ा सा भी पश्चाताप दिखा दें, तो वो उन्हें माफ कर देंगी। बता दें कि मंगलवार को ही विंता नंदा की शिकायत पर आलोक नाथ पर रेप के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने आलोक नाथ पर आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

विंता नंदा ने कहा, 'थोड़ा तो पश्चाताप दिखाओ'

विंता नंदा ने कहा, 'थोड़ा तो पश्चाताप दिखाओ'

19 सालों तक दर्द से गुजरने के बाद भी लेखक विंता नंदा आलोक नाथ को माफ करने के लिए तैयार हैं। नंदा ने कहा, 'मैं बदला नहीं चाहती। मैं सुधार चाहती हूं। थोड़ा तो पश्चाताप दिखाओ। मुझे भी मालूम चले कि तुम और किसी महिला के साथ वैसा नहीं करोगे जैसा मेरे साथ किया था।' नंदा ने आगे कहा कि आलोक नाथ में उन्हें अभी केवल बेशर्मी का एटीट्यूड दिख रहा है। अगर ये ऐसा ही चलता रहेगा तो वो न्याय के लिए अपनी लड़ाई अंत तक लड़ेंगी।

मुंबई पुलिस ने रेप के आरोप में दर्ज की एफआईआर

मुंबई पुलिस ने रेप के आरोप में दर्ज की एफआईआर

इससे पहले मंगलवार को मुंबई पुलिस के अतिरिक्त सीपी मनोज शर्मा ने बताया कि लेखक विंता नंदा की शिकायत पर एक्शन लेते हुए ओशिवारा पुलिस ने आलोक नाथ पर आईपीसी की धारा 376 (रेप) के तहत एफआईआर दर्ज की है। विंता ने बताया कि एफआईआर मंगलवार को दर्ज की गई थी, लेकिन मीडिया में ये बात बुधवार को आई। उन्होंने बताया कि उनका केस मुंबई के तीन वकील, ध्रुति कपाड़िया, फरनाज खरबड़ी और कुणाल तिवारी बिना किसी फीस के लड़ रहे हैं। 'आज मैं आर्थिक बोझ के डर के बिना कानूनी लड़ाई का सामना करने की हिम्मत कर सकती हूं।'

विंता नंदा-संध्या मृदुल ने लगाए थे आलोक नाथ पर आरोप

विंता नंदा-संध्या मृदुल ने लगाए थे आलोक नाथ पर आरोप

लेखक-निर्माता विंता नंदा ने सोशल मीडिया पर चल रहे #MeToo कैंपेन के तहत अपनी कहानी फेसबुक पर शेयर की थी। अपने फेसबुक पोस्ट में यौन शोषण का खुलासा करते हुए विंता नंदा ने बताया था कि इंडस्ट्री में 'संस्कारी' नाम से मशहूर आलोक नाथ ने उनका रेप और यौन शोषण किया था। उनके आरोपों के बाद और महिलाओं को भी आलोक नाथ के खिलाफ बोलने की हिम्मत मिली। आलोक नाथ पर इसके बाद दो अन्य महिलाओं ने अभिनेता पर संगीन आरोप लगाए। 'हम साथ-साथ है' की एक क्रू मेंबर और एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने दिया था ये बयान

अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने दिया था ये बयान

संध्या मृदुल ने खुलासा किया था कि आलोक नाथ ने शराब के नशे में उनसे बद्तमीजी की थी। एक्टर के साथ कई सीरियलों और फिल्मों में काम कर चुकीं हिमानी शिवपुरी ने भी एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि शराब पीने के बाद आलोक नाथ एकदम बदल जाते थे और उनके इस व्यक्तित्व के बारे में इंडस्ट्री में सभी को मालूम था। विंता नंदा ने 17 अक्टूबर को मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में उत्पीड़न के 19 साल बाद शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भी इस बारे में एक खुला खत लिखकर अपने लिए न्याय की मांग की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+