#MeToo: इस सिंगर का अनु मलिक पर आरोप, किस के बदले काम देने का किया था वादा
नई दिल्ली। #MeToo कैंपेन में जाने माने म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक का नाम भी जुड़ गया है। पहले सोना महापात्रा ने उत्पीड़न का आरोप लगाया और अब मशहूर प्लेबैक सिंगर श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। श्वेता पंडित ने कहा कि जब वो 15 साल की थीं तक अनु मलिक ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में उनका हैरेसमेंट किया था। श्वेता ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए घटना के बारे में बताया है।

फोन कर स्टूडियो बुलाया था
श्वेता पंडित ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ये बात 2000 की बहै जब मैं फिल्म मोहब्बेतें में लीड सिंगर लॉन्च हुई थी। श्वेता ने कहा कि उस समय मुझे मुस्तफा ने फोन किया जो कि अनु मलिक के मैनेजर थे। मुझे अंधेरी के एंपायर स्टूडियो में बुलाया गया। जब मैं और मेरी मां स्टूडियो पहुंचे तक अनु मलिक आवारा पागल दीवाना के लिए शान और सुनिधि के साथ ग्रुप सॉन्ग की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने मुझे बिना म्यूजिक के गाने को गाने के लिए कहा।
तुम्हें मुझे अभी किस करना होगा
इसके बाद मैने हर दिल जो प्यार करेगा सॉन्ग गाया। इसके बाद अनु मलिक ने उनसे कहा कि मैं तुम्हें ये गाना सुनिधि और शान के साथ दूंगा लेकिन इसके लिए तुम्हें मुझे अभी किस करना होगा। अनु मलिक की यह बात सुन मैं हैरान रह गई। श्वेता ने कहा कि तब मैं 15 साल की थी और स्कूल जाती थी। मैं उन्हें अंकल कहती थी। वो मेरे परिवार के लोगों को भी काफी पहले से जानते थे। मेरे पापा को भाई कहते थे। श्वेता ने कहा कि क्या कोई अपने भाई की बेटी से ऐसी डिमांड करता है? उनकी 2 जवान बेटियां हैं। श्वेता ने कहा कि वो पल मेरी जिंदगी का सबसे खराब पल था। मैं कई महीनों तक तनाव रही थी। श्वेता ने कहा कि मुझे यकीन है कि उन्होंने कई सिंगर्स का शोषण किया होगा।

आरोप पर क्या बोले अनु मलिक?
वहीं सोना महापात्रा के आरोप का जवाब देते हुए अनु मलिक ने कहा था कि मैंने सोना के साथ कभी काम नहीं किया। यहां तक कि उससे मुलाकात भी नहीं की है। अनु मलिक ने कहा कि उनका मतलब कुछ ऐसे केस से है जो बहुत पहले थे। जिनसे मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैं इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। हालांकि श्वेता पंडित के आरोप पर अभी तक अनु मलिक की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके?












Click it and Unblock the Notifications