Me Too: यौन उत्पीड़न के आरोप पर सिंगर रघु दीक्षित ने मांगी माफी, कहा- हालातों का गलत अनुमान लगाया गया

नई दिल्ली। हैशटैग 'मी टू' अभियान में सिंगर रघु दीक्षित ने अपने उपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आए हैं। रघु दीक्षित ने दो पेज का लंबा चौड़ा नोट्स लिखते हुए ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें रघु ने कहा है कि उनके खिलाफ आरोप लगाने वाली शख्सियत की बात काफी हद तक सही है लेकिन शिकारी नहीं है। घटना के बाद उन्होंने फौरन ही संबंधित शख्सियत से माफी भी मांग ली थी। बता दें कि रघु दीक्षित पर एक अनजान महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसका ब्यौरा साथी गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने ट्विटर पर साझा किया है।

फिर से मांगी माफी

फिर से मांगी माफी

रघु दीक्षित ने कहा कि उन्होंने स्थिति के बारे में पूरी तरह से गलत अनुमान लगाया था और उन्होंने तुरंत ही संबंधित शख्सियत से माफी मांग ली थी। वे फिर से निजी तौर पर भी माफी मांग रहे हैं। रघु दीक्षित ने कहा कि चिन्मयी पर सोशल मीडिया हो रहे अटैक को बंद की विनती भी की है। उन्होंने कहा कि चिन्मयी अच्छी शख्सियत हैं और वो दूसरे के लिए खड़ी हुई ये अच्छी बात है।

यह घटना वैसी नहीं है जैसी बताई गई है

रघु दीक्षित ने अपने ट्वीट में कहा है कि जिस तरह से इस घटना के बारे में बताया गया दरअसल वैसा है नहीं है। मैंने उस शख्सियत को हग किया और फिर मेरी ओर से किस करने का प्रयास किया गया, हालांकि इससे पहले ही उसने मुझे रोक दिया और स्टूडियो छोड़ कर चलीं गईं। रघु ने कहा कि स्टूडियो से जाने के बाद उन्होंने मुझे मैसेज कर कहा कि उन्हें मेरा व्यवहार ठीक नहीं लगा। जिसके बाद तुरंत ही मैंने माफी मांगते हुए मैंने पूछा कि क्या हुआ? इसके अलावा बाकी सब बातें गलत तरह से पेश की गई हैं।

गुमनाम महिला का आरोप?

गुमनाम महिला की ओर से लगाए गए आरोप जिसे की गायिका चिन्मी श्रीपदा ने ट्विटर पर साझा किया है उसमें कहा गया है कि दीक्षित ने गाने के एक रिकॉर्डिंग के दौरान महिला के साथ छेड़छाड़ की थी। श्रीपदा की ओर से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में कहा गया है कि कई साल पहले मुझे रिकॉर्डिंग के लिए उनके स्टूडियो बुलाया गया जहां वो अपनी पत्नी के बारे में बुरा-भला कहने लगे। जबकि उनकी पत्नी बहुत उम्दा महिला हैं। अस्थायी रिकॉर्डिंग पूरी होने के दीक्षित ने मुझे अपनी तरफ खींचा और चेक पर हस्ताक्षर करने के दौरान मुझे किस देने को कहा। इसके बाद दरवाजे पर उन्होंने मुझे उठाने की कोशिश भी की जिसके बाद मैं रोते हुए नीचे भागी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+