एमजे अकबर का इस्तीफे से इनकार, पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस

नई दिल्ली। #MeToo कैंपेन के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है। उनके वकील ने सोमवार को कोर्ट पहुंचकर यह मामला दर्ज कराया है। बता दें कि एमजे अकबर पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसमें सबसे पहला नाम रमानी का है।

सामान्य दिनों की तरह पहुंचे ऑफिस

सामान्य दिनों की तरह पहुंचे ऑफिस

#MeToo कैंपेन के दौरान यौन शोषण का आरोप झेल रहे केंद्रीय राज्य मंत्री एमजे अकबर सोमवार को सामान्य दिनों की तरह अपने ऑफिस पहुंचे हैं। घर से ऑफिस के लिए रवाना होते समय एमजे अकबर पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से बचते हुए नजर आए। बता दें कि अकबर रविवार को ही नाइजीरिया दौरे से भारत लौटे हैं। भारत वापसी के बाद उन्होंने अपने उपर लगे यौन शोषण के आरोप को झूठा और मनगढ़ंत करार दिया है। उन्होंने कहा कि वह उन महिलाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने वाले जिन्होंने इसके खिलाफ ये गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस्तीफा देने से कर दिया इनकार

बता दें कि नाइजीरिया से भारत लौटने के कुछ देर बाद कुछ न्यूज चैनलों के माध्यम से खबर आई कि उन्होंने ईमेल के जरिए इस्तीफा दे दिया है लेकिन बाद में उन्होंने अपने उपर लगे आरोपों को गलत करार देते हुए इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकार रमानी के खिलाफ मानहानि के केस दर्ज करा दिया है।

#MeToo के समर्थन में सड़कों पर उतरी छात्राएं

मूी टू कैंपेन धीरे-धीरे पूरे देशभर में फैल चुका है। देश भर में महिलाएं खुलकर मी-टू के समर्थन में उतर आई हैं। एमजे अकबर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। वहीं यूपी के कानपुर में शनिवार को जिले के किदवई नगर स्थित केके गर्ल्स इंटर कॉलेज में मी-टू अभियान के समर्थन में उतरी सैकड़ों छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लिए हुए, जिनमें यौन शौषण की शिकार हुई महिलाओं का समर्थन करते हुए दोषियों को सजा देने की मांग की। महिलाओं का यह प्रदर्शन धीरे-धीरे बड़ा रूप लेते जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+