एक्ट्रेस ने वापस ली सुभाष घई के खिलाफ शिकायत, लगाया था जबरन किस करने का आरोप

डायरेक्टर सुभाष घई पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वालीं मॉडल-एक्ट्रेस केट शर्मा ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। केट शर्मा ने कुछ वक्त पहले ही सुभाष घई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा था कि घई ने उनसे 5-6 लोगों के सामने उन्हें मसाज देने के लिए कहा था।

Subhash Ghai, Kate Sharma

मुंबई। डायरेक्टर सुभाष घई पर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वालीं मॉडल-एक्ट्रेस केट शर्मा ने अपनी शिकायत वापस ले ली है। केट शर्मा ने कुछ वक्त पहले ही सुभाष घई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा था कि घई ने उनसे 5-6 लोगों के सामने उन्हें मसाज देने के लिए कहा था और उन्हें किस करने की भी कोशिश की थी। इसके बाद शर्मा ने घई के खिलाफ पुलिस में शिकायत कराई थी। अब उन्होंने ये शिकायत वापस ले ली है।

केट शर्मा ने वापस ली अपनी शिकायत

केट शर्मा ने वापस ली अपनी शिकायत

खबरों के अनुसार शर्मा ने लिखित बयान में कहा है कि मामले की जिस तरह से जांच की जा रही थी, वो उससे परेशान हो गई हैं। उन्होंने कहा कि डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद से उनके परिवारवाले भी काफी परेशान हैं और अब वो अपनी बीमार मां का खयाल रखना चाहती हैं। शर्मा ने कहा कि लोगों ने #MeToo कैंपेन का मजाक बनाकर रख दिया है। इन मामलों में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

कुछ समय पहले लगाया था उत्पीड़न का आरोप

कुछ समय पहले लगाया था उत्पीड़न का आरोप

उन्होंने इसी कारण से घई पर एफआईआर दर्ज नहीं कराई, क्योंकि सभी बातें बाहर पब्लिक में हैं। केट शर्मा ने कहा कि वो और सुभाष घई काफी अच्छे दोस्त थे, लेकिन उन्होंने इस दोस्ती को बर्बाद कर दिया। बता दें कि कुछ वक्त पहले केट शर्मा ने सुभाष घई पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि 6 अगस्त को घई ने उनसे कमरे में मौजूद 5-6 लोगों के सामने मसाज करने को कहा।

आरोपों से सुभाष घई का इनकार

आरोपों से सुभाष घई का इनकार

मसाज के बाद जब वो अपना हाथ धोने गईं तो घई ने उन्हें अपने कमरे में बुलाया और उन्हें किस करने की कोशिश की। शर्मा ने 12 अक्टूबर को घई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जहां केट शर्मा ने घई इतने गंभीर आरोप लगाए थे, वहीं निर्देशक ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया था। पिछले महीने #MeToo कैंपेन के तहत बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों का नाम यौन उत्पीड़न के मामलों में सामने आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+