फिल्म निर्देशक साजिद खान को IFTDA ने 1 साल के लिए किया निलंबित

#MeToo कैंपेन के तहत फिल्म निर्देशक साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मॉडल सलोनी चोपड़ा, एक्ट्रेस रेचल व्हाइट, मंदना करीमी, सिमरन सूरी, एक महिला पत्रकार समेत कई महिलाएं सामने आईं थीं और साजिद की घटिया हरकतों का खुलासा किया था।

Sajid Khan

मुंबई। #MeToo कैंपेन के तहत फिल्म निर्देशक साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मॉडल सलोनी चोपड़ा, एक्ट्रेस रेचल व्हाइट, मंदना करीमी, सिमरन सूरी, एक महिला पत्रकार समेत कई महिलाएं सामने आईं थीं और साजिद की घटिया हरकतों का खुलासा किया था। अब साजिद पर कार्रवाई करते हुए इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स असोसिएशन ने उन्हें एक साल के लिए निलंबित कर दी है।

साजिद पर लगे थे अश्लील हरकतों के आरोप

साजिद पर लगे थे अश्लील हरकतों के आरोप

बॉलीवुड में कई फिल्मों का निर्माण कर चुके साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। मॉडल सलोनी चोपड़ा, एक्टर रेचल व्हाइट, सिमरन सूरी, अहाना कुमरा समेत अन्य महिलाएं साजिद के खिलाफ बोली थीं। महिलाओं ने बताया था कि कैसे साजिद ने उनसे अश्लील हरकतें कीं और सेक्सुअल फेवर्स की डिमांड भी की। इन आरोपों के बाद साजिद खान अपनी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 4' के निर्देशक पद से भी हट गए थे।

बयान जारी कर कहा था, 'सच बाहर आने से पहले निर्णय न लें'

बयान जारी कर कहा था, 'सच बाहर आने से पहले निर्णय न लें'

आरोपों के बाद साजिद मे ट्विटर पर बयान जारी कर कहा था, 'मेरे खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों और मेरे परिवार, और आने वाली फिल्म हाउसफुल 4 के प्रोड्यूसर् और एक्टर्स पर डाले जा रहे दवाब के चलते मैंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए फिल्म की डायरेक्टर पोस्ट से हटने का फैसला लिया है। मैं मीडिया में अपने दोस्तों से आग्रह करता हूं कि सच बाहर आने से पहले किसी निर्णय पर न पहुंचें।' साजिद की बहन फराह खान और कजिन फरहान अख्तर ने उनके व्यवहार पर निराशा जताई थी।

सितारों का घिनौना चेहरा सामने लेकर आया #MeToo

सितारों का घिनौना चेहरा सामने लेकर आया #MeToo

फराह ने लिखा था, 'ये मेरे और मेरे परिवार के लिए मुश्किल वक्त है। अगर मेरे भाई ने ऐसा कोई व्‍यवहार किया है तो उसे भुगतना होगा। मैं किसी भी स्‍थिति में ऐसे किसी बर्ताव के लिए बचाव नहीं करूंगी। मैं पूरी तरह उन महिलाओं के साथ खड़ी हूं जो पीड़ित हैं।' देश में चल रहे #MeToo पर बात करें तो इस कैंपेन ने कई नामी हस्तियों का घिनौना चेहरा लोगों के सामने ला दिया है। इसमें आलोक नाथ, विकास बहल, अभिजीत भट्टाचार्य, रोनित रॉय, साजिद खान, सुभाष घई, कैलाश खेर, रजत कपूर, पीयूष मिश्रा समेत कई सितारों के नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+