Me Too: यौन उत्पीड़न का आरोप झेलने वाले साजिद खान को लेकर बॉबी देओल ने दिया बड़ा बयान

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टरों में से एक बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'हाउसफुल-4' को लेकर चर्चा में हैं, अक्सर मीडिया से दूर रहने वाले बॉबी इन दिनों फिल्म के प्रमोशन के लिए कई इवेट और टीवी शोज में दिखाई दिए हैं, हाल ही में एक प्रमोशन इवेंट में बॉबी ने MeToo मूवमेंट को लेकर बेहद खास बात कही है।

MeToo मूवमेंट के बाद बॉलीवुड में काफी कुछ बदल गया: बॉबी देओल

MeToo मूवमेंट के बाद बॉलीवुड में काफी कुछ बदल गया: बॉबी देओल

सांसद और अभिनेता सनी देओल के छोटे भाई ने कहा कि MeToo मूवमेंट के बाद बॉलीवुड के काम करने के तरीके काफी बदल गए हैं, अब लोग सुरक्षित और बेहतर माहौल मुहैया कराने की कोशिश कर रहे हैं, गलत लोगों के मन में भी खौफ पैदा हो गया है, अब समझ आ गया है कि आपकी आवाज फालतू नहीं जाएगी, आपको बता दें कि बॉबी देओल की आने वाली फिल्म हाउसफुल-4, MeToo मूवमेंट की वजह से काफी प्रभावित हुई थी।

साजिद खान पर लगे हैं यौन उत्पीड़न के आरोप

साजिद खान पर लगे हैं यौन उत्पीड़न के आरोप

क्योंकि इस फिल्म के डायरेक्टर साजिद खान पर कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद फिल्म के प्रोजेक्ट से साजिद खान को हटना पड़ा था, इसके बाद फरहाद सामजी ने फिल्म पूरी की है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए बॉलीवुड के ही-मैन के बेटे बॉबी ने कहा कि मैं किसी को पर्सनली नहीं जानता हूं और ना ही किसी की निजी लाइफ पर कमेंट कर सकता हूं लेकिन मुझे इतना पता है कि जो गलत है तो वो गलत है और अगर आरोप साबित होते हैं तो गलत करने वाले पर उचित कार्रवाई भी होनी चाहिए, दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहिए और यह बात पुरुष और महिला दोनों पर लागू होती है।

'मर्द और औरत दोनों होते हैं उत्पीड़न के शिकार'

'मर्द और औरत दोनों होते हैं उत्पीड़न के शिकार'

हालांकि बॉबी ने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि केवल महिलाएं ही यौन उत्पीड़न का शिकार होती हैं, मर्दों को भी प्रताड़ित किया जाता है लेकिन उनकी कहानियां अक्सर दबा दी जाती हैं, फिलहाल मीटू ने पीड़ितों को जिंदगी जीने का बल दिया है, उन्होंने कहा कि जो लोग सही हैं, उनका ख्याल रखा जाना चाहिए।

'साजिद खान पर तत्काल फैसला ले लिया गया'

उन्होंने ये भी बोला कि साजिद खान पर MeToo के आरोप की वजह से हाउसफुल-4 की शूटिंग पर असर नहीं हुआ, उन्होंने कहा कि सिर्फ एक दिन के लिए शूटिंग में देरी हुई, इसके बाद फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने साजिद पर फैसला ले लिया।

हाउसफुल फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है

बॉबी देओल ने कहा कि फिल्म में अक्षय और रितेश देशमुख की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है, इस फिल्म में चंकी पांडे, कृति सेनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+