अब इस सिंगर ने अनु मलिक को बताया हैवान, कहा- कम उम्र की लड़कियों को बनाता था शिकार, घर में करता था 'गंदा काम'

मुंबई। #MeToo ने पूरे बॉलीवुड को अपने लपेटे में ले रखा है। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए चार महिलाएं सामने आ चुकी हैं। लेकिन अब जो महिला सामने आई है वो म्‍यूजिक की दुनिया का बड़ा नाम है। जी हां अपनी आवाज से इंडो-पॉप का परिदृश्‍य बदलने का माद्दा रखने वाली सिंगर अलीशा चिनॉय ने अनु मलिक को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। अलीशा ने मीटू कैम्पेन के तहत अनु मलिक पर लगाए गए सभी आरोपों को सही बताया है और कहा है कि वे पीड़ितों के साथ हैं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

अलीशा भी हुई थीं सेक्‍सुअल हैरेसमेंट की शिकार, अनु मलिक पर दर्ज करवाया था मुकदमा

अलीशा भी हुई थीं सेक्‍सुअल हैरेसमेंट की शिकार, अनु मलिक पर दर्ज करवाया था मुकदमा

अलीशा चिनॉय के साथ भी अनु मलिक ने सेक्‍शुअल हैरेमेंट करने की कोशिश की थी, जिससे वह आज तक मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। उन्‍होंने अनु मलिक पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए थे और इस मामले में कोर्ट ने भी अलीशा के पक्ष में ही फैसला सुनाया था। इसके बाद से अलीशा ने अनु मलिक के साथ मिल कर काम करना बंद कर दिया था मगर साल 2003 में फिर से दोनों ने फिल्‍म इश्‍क विश्‍क में एक साथ काम किया। अलीशा को यह बात बताते हुए काफी दुख हो रहा था कि अनु मलिक को अपने इस गंदे व्‍यवहार के लिए कभी भी दुख नहीं हुआ क्‍योंकि उनके साथ बड़े बड़े फिल्मकार लगातार काम कर रहे हैं।

हैवान है अनु मलिक, बेटी की उम्र की लड़कियों को बनाता है शिकार

हैवान है अनु मलिक, बेटी की उम्र की लड़कियों को बनाता है शिकार

अलीशा ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा है- उन लड़कियों ने जो भी अनु मलिक के लिए कहा है वह एक-एक शब्द सही है। मैं उनके साथ हूं। इस हैवान ने तो अपनों को भी नहीं बख्शा। जिस श्वेता पंडित के साथ उसने ये हरकतें की वह म्यूजिक डायरेक्टर जतिन-ललित की भतीजी है। मलिक की दो बेटियां हैं और इतने सालों में वह अपनी बेटियों की उम्र की लड़कियों पर बुरी नजर रखता था। कईयों को तो अपने घर में ही शिकार बनाया।

इंडियन आइडल से हटाए गए अनु मलिक

इंडियन आइडल से हटाए गए अनु मलिक

गायिका सोना महापात्रा और श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद से अनु मलिक सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। इसके साथ ही रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' से हटाने की मांग कर रहे थे। इन मांगों के बाद अनु मलिक को 'इंडियन आइडल' के शो से हटा दिया गया है।

अनु मलिक ने दी सफाई

अनु मलिक ने दी सफाई

रियलिटी शो छोड़ने के बाद अनु मलिक का रिएक्शन भी आया है। अनु मलिक ने कहा - 'मैं, अनु मलिक, ने इंडियन आइडल से ब्रेक लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं अपने काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा। चैनल भी इस पर राजी है। शुक्रिया।' संगीतकार की यह प्रतिक्रिया तब आई है जब सूत्रों ने दावा किया कि सोनी टीवी ने उन्हें ‘इंडियन आइडल 10' के जज के तौर पर हटने के लिए कहा है।

श्‍वेता पंडित को गाना गंवाने के लिए अनु मलिक ने की थी KISS डिमांड

श्‍वेता पंडित को गाना गंवाने के लिए अनु मलिक ने की थी KISS डिमांड

श्वेता पंडित ने अपने साथ हुई घटना को याद करते हुए कहा कि अनु मलिक ने मेरी आवाज परखने के लिए कुछ लाइन गाने को कहा और मैंने इतना अच्छा गाया कि उन्होंने कहा, 'मैं तुम्हें सुनिधि और शान के साथ ये गाना दूंगा । लेकिन पहले मुझे एक किस दो। फिर वो मुस्कुराया। मैं इसे सबसे भयानक मुस्कुराहट के तौर पर याद करती हूं। मैं सन्न रह गई और चेहरा पीला पड़ गया। मैं तब सिर्फ 15 साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी। उन्हें मैं अनु अंकल कहती थी।' श्वेता ने लिखा कि अनु मलिक मेरे परिवार को बहुत समय से जानते थे और मेरे पिता को भाई मानते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+