MeToo: अदिति मित्तल पर महिला कॉमेडियन ने लगाया जबरन किस करने का आरोप, मांगी माफी
Recommended Video

नई दिल्ली। #MeToo कैपेंन धीरे-धीरे कई हस्तियों को अपनी चपेट में लेते जा रहा है। इसी बीच कॉमेडियन अदिति मित्तल को अपने अनुचित व्यवहार के लिए माफी मांगनी पड़ी है। अदिति मित्त पर उनकी ही एक साथी कनीज सुरका ने स्टेज पर होंठों को चूमने का आरोप लगाया था। अदिति मित्तल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए कॉमेडियन कनीज सुरका से अपने इस हरकत के लिए माफी मांगी है।

बता दें कि कनीज ने 10 अक्टूबर पर अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा है कि मैं दो सा पहले अंधेरी बेस में एख कॉमेडी शो होस्ट कर रही थी। जहां पर सौ से अधिक लोगों मौजूद थे और कुछ कॉमेडियन भी थे। शो के दौरान अदिति मित्तल स्टेज पर आईं और उन्होंने जबरन मेरे होठों को चूम लिया। कनीज ने ट्वीट में लिखा है कि अदिति ने अपनी जीभ मेरे मुंह में डाल दी थी। मैं स्टेज पर थी और मैंने इसके लिए किसी भी तरह से रजामंदी नहीं दी थी। घटना के बाद मैं बेहत शर्मिंदा महसूस कर रह थी। मैं सकते में आ गई थी।
अदिति ने कहा मैंने चूमा जरूर लेकिन इरादे सेक्सुअल नहीं
अदिति ने मांफी मांगते हुए जो ट्वीट किया है उसमें उन्होंने कहा कि यह बात जनवरी 2016 की है कि जब मैं अंधेरी में शो कर रही थी। कनीज सुरका भी स्टेज पर थी होस्ट कर रही थीं। मैं स्टेज पर गई तो मैंने कनीज के होंठों पर चूमा, जीभ का इस्तेमाल नहीं किया था। यह सिर्फ मजाक था और एक्टिंग का हिस्सा भी। मेरी ओर से होंठ चुमने के इरादे सेक्सुअली नहीं थी। हालांकि बाद में कनीज ने कहा कि यह उसके स्पेस का उल्लंघन है और वो काफी हर्ट हुई। अदिति ने कहा कि इसके लिए मैं बिना किसी शर्त उनसे माफी मांगती हूं। कनीज ने इस बात को खत्म करने के लिए मुझे सार्वजनिक मंच पर माफी मांगने की बात कही सो मैं उनसे मांफी मांग रही हूं।
यह भी पढ़ें- Me Too: आमिर खान ने छोड़ी गुलशन कुमार की बायोपिक 'Mogul', डायरेक्टर पर लगा है यौन शोषण का आरोप
यह भी पढ़ें- Me Too: यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे एमजे अकबर दे सकते हैं पद और पार्टी से इस्तीफा












Click it and Unblock the Notifications