Me Too: आमिर खान ने छोड़ी गुलशन कुमार की बायोपिक 'Mogul', डायरेक्टर पर लगा है यौन शोषण का आरोप
आमिर खान ने सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'मोगुल' छोड़ने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस गितिका त्यागी के आमिर की पत्नी किरण राव को किए गए ट्वीट के बाद उन्होंने भी इस फिल्म से अलग होने का फैसला लिया।
Recommended Video


मुंबई। बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस ने #MeToo कैंपेन के तहत अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद की है, जिसमें कई नामी हस्तियों का घिनौना चेहरा सामने आया है। इसमें डायरेक्टर सुभाष कपूर भी हैं, जिनपर यौन शोषण और छेड़छाड़ का केस चल रहा है। आमिर खान ने सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म 'मोगुल' छोड़ने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस गितिका त्यागी के आमिर की पत्नी किरण राव को किए गए ट्वीट के बाद उन्होंने इस फिल्म से अलग होने का फैसला लिया।

Mogul फिल्म से अलग हुए आमिर खान और किरण राव
आमिर खान अपनी पत्नी किरण राव के साथ सुभाष कपूर की आने वाली फिल्म 'मोगुल' को प्रोड्यूस कर रहे थे। टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में बतौर मुख्य लीड भी आमिर खान ही थे। आमिर ने एक बयान जारी कर अपने और किरण के फिल्म से अलग होने का फैसला सुनाया। बयान में आमिर ने कहा, 'आमिर खान प्रोडक्शन में सेक्सुअल हैरेसमेंट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है। हम सेक्सुअल हैरेसमेंट और इसमें झूठे आरोपों की कड़ी निंदा करते हैं।'

बयान जारी कर कहा, 'बिना जजमेंट हो रहे हैं अलग'
आमिर ने बयान में किसी का नाम लिए बिना कहा, 'दो हफ्ते पहले जब #MeToo की शुरुआत हुई, तब हमारे ध्यान में लाया गया कि जिसके साथ हम काम कर रहे हैं उसपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। हमने जांच में पाया कि ये मामला न्यायिक विचार के तहत है और इसपर कानूनी कार्रवाई चल रही है।' आमिर ने कहा कि 'हम कोई इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी नहीं है और ना ही किसी पर जजमेंट दे सकते हैं, उसके लिए पुलिस और न्यायालय हैं। इसलिए बिना कोई जजमेंट दिए हम खुद को फिल्म से अलग कर रहे हैं।'

डायरेक्टर सुभाष कपूर पर लगा है यौन उत्पीड़न का आरोप
आमिर ने कहा कि यही समय है जब फिल्म इंडस्ट्री आत्मनिरीक्षण कर बदलाव की तरफ ठोस कदम उठा सकती है। 'महिलाएं लंबे समय से यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं। इसे रोकना होगा।' बता दें कि आमिर खान टी-सीरीज के फाउंडर गुलशन कुमार के जीवन पर आधारित फिल्म में काम कर रहे थे, जिसका निर्देशन सुभाष कपूर के हाथों में था । इस फिल्म को टी-सीरीज के अलावा आमिर और किरण राव प्रोड्यूस कर रहे थे। सुभाष कपूर पर 2014 में एक्ट्रेस गितिका त्यागी ने यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था।

पीड़िता गितिका त्यागी ने किया था किरण राव को ट्वीट
हाल ही में देश में #MeToo के जोर पकड़ने के बाद एक्ट्रेस गितिका त्यागी ने सुभाष कपूर को लेकर ट्वीट किया था। गितिका ने लिखा था, 'हालांकि मुंबई फिल्म फेस्टिवल ने खुद को #MeToo कैंपेन में आए नामों से अलग कर लिया था, लेकिन मैं आशा करती हूं कि इसकी अध्यक्ष किरण राव को याद है कि उनके पति आमिर खान सुभाष कपूर के साथ काम कर रहे हैं, जिनपर यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का आरोप लगा है।' पूरे विवाद के बाद डायरेक्टर सुभाष कपूर ने भी अपना बयान जारी किया है।

बयान जारी कर सुभाष कपूर ने दी अपनी सफाई
सुभाष कपूर ने अपने बयान में कहा, 'मैं आमिर खान और किरण राव के फैसले को समझता हूं और उसकी इज्जत करता हूं। क्योंकि मामला कोर्ट में है, मैं अपनी बेगुनाही वहीं साबित करना चाहूंगा। लेकिन मैं एक सवाल पूछना चाहता हूं, क्या एक रोती हुई महिला को बिना उसकी इजाजत के रिकॉर्ड करना और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करना हैरेसमेंट नहीं है? या फिर ये सही है अगर वह किसी ऐसे व्यक्ति से संबंधित है जिस पर कथित रूप से गलत आचरण का आरोप लगाया गया है। अगर आपका जवाब दूसरा है, तो फिर मेरे लिए ये खाप पंचायत की सोच से ज्यादा कुछ नहीं है।'

बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों पर यौन शोषण का आरोप
पिछले एक हफ्ते में #MeToo ने देश में काफी जोर पकड़ा है। नाना पाटेकर के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगा तनुश्री दत्ता ने देश में दोबारा #MeToo की शुरुआत की थी, जिसके बाद कई महिलाओं को इसपर बोलने की हिम्मत मिली। इसके बाद देखने को मिला कि फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक में ऊंचे ओहदे पर बैठे पुरुषों ने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है। बॉलीवुड में 'संस्कारी' नाम से मशहूर आलोक नाथ पर भी यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। लेखक विंता नंदा और एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने उनपर ये आरोप लगाया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications